(डिजाइन फोटो)
पटना: बाहुबली नेता एवं मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के आज बेऊर जेल से बाहर आ चुके हैं। वह आज शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे जेल से बाहर निकले हैं। एंबुलेंस में जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपने चितपरिचीत अंदाज में कहा कि हमें न्याय मिला और जेल से बाहर आकर बढ़िया लग रहा है।
जानकारी हो कि बीते बुधवार को ही पटना हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली थी और एके-47 केस में उन्हें सबूतों के अभाव में तब बरी कर दिया था। इस मामले में पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें कुछ साल पहले ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत उन्हे 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।
#WATCH | Former Mokama MLA Anant Kumar Singh to be released from jail. His son and former MLA Ankit Kumar says, “We are excited that my father is coming out. We always had this belief that he will come out…” https://t.co/FzcjDXLiT3 pic.twitter.com/npoBXVtDEg — ANI (@ANI) August 16, 2024
तब अलग-अलग आदेशों में न्यायमूर्ति चन्द्र शेखर झा ने अनंत सिंह की अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना स्थित एमपी/एमएलए अदालत द्वारा जून और जुलाई में पारित आदेशों को चुनौती दी थी। सिंह ने कई बार मोकामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। जून, 2022 में पारित पहले आदेश के बाद सिंह को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। यह मामला दो साल पहले उनके पैतृक आवास से एके 47 राइफल समेत गोला-बारूद बरामद होने के बाद दर्ज किए गए मामले से संबंधित था।
#WATCH | Bihar | Former Mokama MLA Anant Kumar Singh walked out of jail last night in Patna. He was acquitted by Patna High Court on 14th August in AK-47 case pertaining to the recovery of an AK-47, two hand grenades, 26 rounds of bullets, and a magazine by the police from the… pic.twitter.com/rAwgEiUuSb — ANI (@ANI) August 16, 2024
दूसरा मामला, विधायक के रूप में सिंह को आवंटित पटना के सरकारी आवास से 2015 में बरामद एक इंसास राइफल की बरामदगी से संबंधित था। इस मामले में जुलाई, 2022 में आदेश आया था। अदालत ने कहा था कि जब पटना आवास पर छापेमारी की गई थी तब विधायक जेल में थे और ‘‘अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह” ने यह नहीं बताया कि उन्हें (अनंत) परिसर में हथियारों की मौजूदगी के बारे में पता था।
यह पढ़ें –आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक जरूरी
अदालत ने मोकामा आवास से एके 47 राइफल, हथगोले और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के संबंध में कहा था कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि क्या दोषी/याचिकाकर्ता ने ‘‘बंद” परिसर से इन वस्तुओं को जब्त किए जाने से ठीक पहले परिसर का दौरा किया था। पूर्व विधायक के अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा था कि, ‘‘अब हमें उम्मीद है कि हमारे मुवक्किल जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।” उन्होंने बताया था कि सिंह को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है।
जानकारी दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब विधानसभा में मोकामा का प्रतिनिधित्व करती हैं। नीलम देवी ने RJD के टिकट पर यह सीट जीती थी। हालांकि, कुछ महीने पहले वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गईं। इस बीच, RJD नेता तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह को अदालत द्वारा बरी किये जाने के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी के साथ नहीं थे (अनंत सिंह) तो अपराधी थे, आज (साथ) हैं तो मुक्त हो गए, इसमें कौन सी बड़ी बात है।”
यह पढ़ें – अब से कुछ देर में SSLV भरेगा आखिरी उड़ान, आज ISRO लॉन्च करेगा EOS-8
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नीतीश जी कहते हैं कि वह न किसी को बचाते हैं और न ही फंसाते हैं। यह तो साफ दिख रहा है लोगों को कि कौन किसको बचाता है और कितना फंसाता है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)