बॉम्बे HC ने बदलापुर एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा- मामला गड़बड़ है
बदलापुर एनकाउंटर पर सुनवाई करते हुए आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि,इस एनकाउंटर में गड़बड़ी दिख रही है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On:
Sep 25, 2024 | 01:49 PM
कोर्ट ने अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर रिपोर्ट 18 नवंबर तक सौंपने को कहा
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बदलापुर एनकाउंटर पर सुनवाई करते हुए आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। प्रथम दृष्टया इस एनकाउंटर में गड़बड़ी दिख रही है। कोर्ट ने कहा कि, एक आम आदमी जो पिस्तौल से गोली नहीं चला सकता क्योंकि इसके लिए ताकत की जरूरत होती है। एक कमजोर आदमी ऐसा इसीलिए नहीं कर सकता क्योंकि रिवॉल्वर से गोली चलाना कोई आसान काम नहीं है।
आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर गोली चलाने से बचा जा सकता था और पुलिस ने पहले उसे काबू करने की कोशिश क्यों नहीं की। यह भी सवाल किया कि आरोपी को पहले पैर या हाथ में गोली मारने के बजाय सीधे सिर में ही क्यों गोली मारी गई ? कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए।
Deceased accused Akshay Shinde’s father petition into Badlapur incident | Bombay High Court tells Public Prosector – a revolver can’t be unlocked quickly by a physically weak man. It is not very easy. Public Prosector tells the HC – the officer’s pistol was unlocked. Justice… — ANI (@ANI) September 25, 2024
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र : सिंधुदुर्ग में लगेगी शिवाजी की नई-शानदार 60 फीट ऊंची प्रतिमा, शिंदे सरकार का टेंडर जारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिंदे की सोमवार शाम एक पुलिसकर्मी की कथित तौर पर पिस्तौल छीनने और गोली चलाने के बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
जानकारी दें कि ठाणे पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर कथित गोलीबारी के लिए बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने साथ ही, आरोपी की आकस्मिक मौत का मामला भी दर्ज किया है।
घटना बाबत पुलिस ने पहले बताया था कि बीते सोमवार शाम को जिस वक्त गोलीबारी की घटना हुई थी, उस वक्त शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज FIR के सिलसिले में नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे जिले के बदलापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शिंदे की मौत हो गई थी। शिंदे (24) पर बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
बता दें कि बदलापुर के एक स्कूल में संविदा सफाईकर्मी अक्षय शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिन पहले उसने स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
Badlapur encounter akshay shinde case bombay high court hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 25, 2024 | 01:47 PM
