- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sindhudurg »
- Eknath Shinde Government Floats Tender For New Shivaji Maharaj Statue In Maharashtra Sindhudurg
महाराष्ट्र : सिंधुदुर्ग में लगेगी शिवाजी की नई-शानदार 60 फीट ऊंची प्रतिमा, शिंदे सरकार का टेंडर जारी
महाराष्ट्र की शींदे सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद, वहां 60 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक निविदा जारी की है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

सिंधुदुर्ग में लगेगी शिवाजी की 60 फीट ऊंची प्रतिमा
मुंबई: महाराष्ट्र की शींदे सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद, वहां 60 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक निविदा जारी की है। जानकारी मिली की नयी प्रतिमा का आकार पिछली प्रतिमा लगभग दोगुना होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी और सरकार ने इस काम पूरा करने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल 4 दिसंबर (नौसेना दिवस) को सिंधुदुर्ग जिले की मालवण तहसील में स्थित राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। वहीं यह प्रतिमा फिर बीते 26 अगस्त 2024 को तेज हवाओं के कारण गिर गई थी। प्रतिमा के शिल्पकार जयदीप आप्टे को बाद में गिरफ्तार कर लिया था। प्रतिमा गिरने को लेकर सरकार की काफी आलोचना भी की गयी थी।
यहां पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने RSS चीफ को लिखा पत्र, पूछे इन 5 सवालों के जवाब
सम्बंधित ख़बरें
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
इस बाबत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि सिंधुदुर्ग में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय बेतरतीब ढंग से लिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप यह काम सही ढंग नहीं हुआ। महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर जंग लगने पर चिंता जताई थी और ढांचे के ढहने से ठीक छह दिन पहले नौसेना के एक अधिकारी को भेजे पत्र में स्थायी उपाय सुझाए थे।
यहां पढ़ें – बैतूल और उज्जैन जिलों के आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए फ्री बस सेवा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना ने किया था। उन्होंने दावा किया था कि जब प्रतिमा गिरी, तब हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस बाबत सिंधुदुर्ग PWD ने बताया कि नई प्रतिमा के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नयी प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी। बताया गया कि, अब इसकी इंजीनियरिंग, स्थापना और रखरखाव सहित कुल लागत 20 करोड़ रुपये होगी। सरकार ने इस काम पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया है। इस नई प्रतिमा की ऊंचाई 60 फुट होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Eknath shinde government floats tender for new shivaji maharaj statue in maharashtra sindhudurg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














