Baba Siddique: बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं से घिरे रहते थे बाबा सिद्दीकी, इस खास जगह से था उनका ताल्लुक
बाबा सिद्दिकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी था। मुंबई में कल यानी 12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी को तीन लोगों ने गोलियां मारी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में मृत्यु घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी सदमे में हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बाबा सिद्दीकी
मुबंई: बाबा सिद्दिकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी था। मुंबई में कल यानी 12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी को तीन लोगों ने गोलियां मारी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में मृत्यु घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी सदमे में हैं। उनके जीवन की बात करें तो वह बॉलीवुड से लेकर बड़े-बड़े राजनेताओं से घिरे हुए रहते थे। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बाबा सिद्दिकी को हर कोई जानता था। सियासी लोगों से लेकर बेड़-बेड़ फिल्मी सितारे उनके घर पर आया करते थे।
बाबा सिद्दिकी का बिहार से नाता
बाबा सिद्दीकी का जन्म सितंबर 1956 को गोपालगंज में हुआ था। वह बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में वह अपने पिता अब्दुल रहीम सिद्दीकी के साथ घड़ी रिपेयरिंग का काम करते थे। पांच दशक बाद वह पिता के साथ मायानगरी मुंबई शिफ्ट हो गए। जहां उन्होंने अपना राजनीतिक सफर तय किया।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
Baba Siddique केस में SIT जांच की मांग, पुलिस को नोटिस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पत्नी शहजीन ने SIT जांच की मांग की, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
बॉलीवुड की हस्तियों से पहचान
पश्चिमी बांद्रा में विधायकी की वजह से फिल्मी सितारों से उनकी काफी जान पहचान हुई। उनके घर की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का आना होता है। इसके चलते वह काफी सुर्खियों में रहते थे। उनकी पार्टी में फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़़े लोग शिरकत करते थे। हर साल होने वाली इफ्तार पार्टी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती थी। इसके अलावा एक्टर संजय दत्त बाबा सिद्दीकी के काफी करीब थे।
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया लॉरेंस बिश्नोई का नाम! यूपी और हरियाणा के शूटर्स से पूछताछ कर रही पुलिस
अपने कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो गए और जनता की सेवा में जुट गए। बाबा सिद्दीकी साल 1977 में कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़े थे। इसके बाद वह मुंबई के इलाके में इस तरह बस गए की हर कोई उन्हें जानने लगा। उनकी उम्र 66 वर्ष थी और वह लगातार तीन बार विधायक रहे। पहली बार उन्होंने बृहन्मुंबई महानगर पालिका में कॉरपोरेट के रूप में काम किया।
इसके बाद 1980 में उन्हें बांद्रा युवा कांग्रेस का महासचिव चुना गया। साल 1999 में पहली बार उन्होंने बांद्रा के पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायकी पद हासिल किया। उन्होंने फरवरी 2024 में कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए।
