- Hindi News »
- Maharashtra »
- Lawrence Bishnoi Name Comes Up In Baba Siddiqui Murder Police Is Questioning Shooters
बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया लॉरेंस बिश्नोई का नाम! यूपी और हरियाणा के शूटर्स से पूछताछ कर रही पुलिस
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात यानी 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले शूटर पकड़े गए हैं, जिनमें से एक हरियाणा और एक यूपी का है। कहा जा रहा है कि इनका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन हो सकता है।
- Written By: अभिषेक सिंह

लॉरेंस बिश्नोई व बाबा सिद्दीकी (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात यानी 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले शूटर पकड़े गए हैं, जिनमें से एक हरियाणा और एक यूपी का है। कहा जा रहा है कि इनका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन हो सकता है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर और डॉक्टर से जानकारी ली है। शूटरों में से एक हरियाणा और एक यूपी का है, जिनमें से एक फरार है। मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर परमजीत दहिया ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे संदिग्ध हैं जिन्हें पकड़ लिया गया है, मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:- एनसीपी अजित पवार के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मुंबई में अज्ञात हमलावरों सीने में उतारी गोली
सम्बंधित ख़बरें
मराठी अनिवार्यता विवाद में Lawrence Bishnoi Gang की एंट्री, RTO अधिकारी को मिली धमकी
कनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम, इंदौर के व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी; मांगे 15 करोड़
लॉरेंस बिश्नोई एंगल तलाश रही पुलिस
इसके साथ ही पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि यह अभिनेता सलमान खान की मदद करने का बदला हो सकता है, वे शूटरों से बिश्नोई के बारे में पूछ रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को धमकी देता रहा है और बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबियों में से एक थे। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
जीशान के दफ्तर के बाहर हुई वारदात
यह घटना बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल स्थित कार्यालय के पास हुई, बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई गई और उन्हें तीन गोलियां लगीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी थी।
कांग्रेस छोड़ NCP में शामिल हुए थे बाबा
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। बाद में वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस में तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- जानिए कौन हैं बाबा सिद्दीकी? कैसे महाराष्ट्र की सियासत में जमाए पैर और बन गए लोगों की पहली पसंद
Lawrence bishnoi name comes up in baba siddiqui murder police is questioning shooters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Israel और लेबनान में सीजफायर पर बनी बात? अमेरिका और ईरान के बीच श्रेय लेने की होड़ शुरू
Apr 16, 2026 | 08:38 AMमंत्रालय की सुरक्षा कड़ी, Elite Guard कमांडो तैनात, आतंकी खतरे के बीच बड़ा कदम
Apr 16, 2026 | 08:31 AMWater Crisis News: जालना जिले में जल संकट की आहट, 7 प्रमुख परियोजनाओं में केवल 36% पानी शेष, स्थिति गंभीर
Apr 16, 2026 | 08:14 AMHormuz Passage: अमेरिका और ईरान वार्ता, तेहरान ने ओमान के रास्ते जहाजों को सुरक्षित निकालने का प्रस्ताव दिया
Apr 16, 2026 | 08:13 AMप्याज की कीमतों पर कंट्रोल के लिए बड़ा प्लान, महाराष्ट्र में अब बनेगा Onion Powder
Apr 16, 2026 | 08:11 AM…तो फिर से ईरान पर होगा हमला, सीजफायर के बीच नेतन्याहू की धमकी, बोले- तेहरान को परमाणु विहीन करना लक्ष्य
Apr 16, 2026 | 08:08 AMNCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत
Apr 16, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














