धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल? बड़े घर की माताएं पी रही शराब वाले बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने किया विरोध
Dhirendra Shastri Controversy News: नागपुर में चल रही रामकथा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर टिप्पणी की है। बयान से देश में सामाजिक-राजनीतिक हलकों में छिड़ी नई बहस।
- Written By: अमन मौर्या
धीरेंद्र शास्त्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhirendra Shastri Controversy On Women Alcohol Remark: देश में अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हमेशा की तरह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए अपने बयान से धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आए थे। मामला शांत होने के बाद फिर से उनका एक बयान वायरल हो रहा है। नागपुर में चल रही रामकथा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर टिप्पणी की है। इसको लेकर देश में सामाजिक-राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छिड़ गई है।
‘बड़े घरानों की माताएं पी रही शराब’
कथा के दौरान महिलाओं के शराब पीने पर टिप्पणी करते हुए वे कहते हैं कि आज के समय में पुरुष ही, बल्कि बड़े घरानों की माताएं भी शराब पी रही हैं, जोकि चिंताजनक है। आगे उन्होंने कहा कि यदि माताएं ही ऐसे विचित्र संस्कारों को अपनाएंगी, तो वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे दे पाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब उनके बच्चे रोएंगे तो उन्हें चुप कराने के बजाय शायद शराब पिलाकर सुला देंगी।
शिवाजी पर बयान
यह पहला मौका नहीं है जब कथावाचक शास्त्री के बयान विवादों में आए हों। नागपुर में ही कथा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर भी इनके बयान पर भारी विरोध हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के सामने आकर माफी भी मांगी थी। साथ ही इसी कार्यक्रम के दौरान हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की बात बोली थी। इस पर पूरे देश में धीरेंद्र शास्त्री का काफी विरोध हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक…पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप की हुई मुलाकात, गर्मजोशी से मिलाया हाथ; तस्वीरें हुई वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Munawar Faruqui Reaction: ‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे…’ प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी
ये भी पढ़ें- ‘कानून बनाना संसद का काम, हमारा नहीं’, हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; याचिका खारिज
विवादों से पुराना नाता
बाबा बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसके पहले भी कई बार इनके बयान के बाद देश में विवाद गहराया था।
बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लोगों को गलत दिशा में ले जाने का बयान दिया था। उनके अनुसार सिनेमा समाज को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा था कि मनोरंजन की आड़ में यहां परोसी जा रही चीजें भविष्य की पीढ़ी को बिगाड़ रही हैं। साथ ही युवाओं को भी सलाह देने पर चर्चा में आए थे। युवाओं को इनका सलाह थी कि हीरो-हीरोइनों को नहीं संत-समाज सेवियों को आदर्श बनाओ, क्योंकि ये देश की सेवा करते हैं।
