Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सफेद संगमरमर की मूर्तियां, भव्य प्राण प्रतिष्ठा…अयोध्या में सजने जा रहा है राम दरबार

आगामी 3 जून से शुरू होने वाले समारोह में राम दरबार सहित अन्य नव निर्मित देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ये मूर्तियां जयपुर से लाए गए विशेष सफेद संगमरमर से निर्मित की गई हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 23, 2025 | 10:08 AM

राम मंदिर

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। आगामी 3 जून से शुरू होने वाले महोत्सव में राम दरबार सहित अन्य नव निर्मित देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस बार आयोजन का मुख्य केंद्र राम दरबार की प्रतिष्ठा रहेगा, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां प्रमुख होंगी। राम मंदिर परिसर में नव निर्मित अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी अवसर पर संपन्न की जाएगी। इसी क्रम में आज 23 मई को राम दरबार की मूर्तियां प्रथम तल पर बने मंदिर में स्थापित की जाएंगी। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 3 जून को होगी।

 सफेद संगमरमर से बनी मूर्ति

ये मूर्तियां जयपुर से लाए गए विशेष सफेद संगमरमर से निर्मित की गई हैं। जानकारी के अनुसार 3 जून से राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आरंभ होगी। 3 से 5 जून तक प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। उससे पहले 30 मई तक शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण जी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।

राम दरबार में श्रद्धालुओं के दर्शन की तिथि ट्रस्ट निर्धारित करेगा। पास के माध्यम से एक दिन में 750 श्रद्धालु राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। प्रति घंटे 50 पास वितरित किए जाएंगे और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास जारी होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Ramayan Katha: वनवास के दौरान माता सीता ने पिया था इस कुंड का जल, आज भी नहीं सूखता सीता कुंड

Year Ender 2025: इस साल अयोध्या से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक, खूब चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल

हनुमान जी के नाम के आगे भगवान क्यों नहीं लगाया जाता? जानें इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक कारण

नवभारत विशेष: वोटों के लिए न निकालें बोतल से बाबरी का जिन्न

आज आएंगे नृपेंद्र मिश्र

भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र आज अयोध्या में उपस्थित होंगे। वे संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक निर्देश देंगे। भक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत यह आयोजन एक बार फिर अयोध्या को दिव्यता और आस्था में रंग देगा।

राहुल-खरगे कर रहे ‘अपमान’ फिर भी थरूर ‘वफादार’, कांग्रेस नेताओं में सिर फुटव्वल

अंतिम चरण में निर्माण कार्य

ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2023 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। हालांकि उस समय मंदिर निर्माणाधीन था। मंदिर का निर्माण अब पूर्णता के करीब है। कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। साथ ही वैशाख शुक्ल द्वितीया (29 अप्रैल) को शिखर पर ध्वज दण्ड भी स्थापित कर दिया गया है। ध्वज दण्ड की ऊंचाई 42 फुट है।

Ayodhya ram mandir ram darbar today on ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Ayodhaya
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.