अहमदाबाद. आयशा ने कुछ दिनों पहले गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में साबरमती रिवर फ्रंट पर खुद का वीडियो बनाकर सुसाइड की थी। अब आयशा के सुसाइड नोट (Ayesha Suicide Note)सामने आ गया है। आयशा ने सुसाइड नोट में अपने पति आरिफ खान के बारे में लिखा है। आयशा का केस लड़ रहे वकील जफर पठान ने शनिवार को यह खत अदालत में पेश किया। सुसाइड नोट (Ayesha Suicide Case) में आयशा ने आरिफ के लिए कई बातें लिखी हैं। उसने लिखा है, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं। आरिफ (Arif) तुमने 2 जिंदगियां बर्बाद कर दीं। ‘
आयशा ने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘माय लव आरु (आरिफ)। ऐसी कई चीजें हैं जो मैंने नहीं कीं। मुझे बहुत गलत लगा कि तुमने मेरा नाम आसिफ के साथ जोड़ दिया। आसिफ मेरा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे अच्छा भाई है। जब मुझे 4 दिन के लिए एक कमरे में बंद कर दिया गया था, तो खाने के लिए पूछने वाला तक कोई नहीं था। जब मैं प्रेग्नेंट थी, तो आप नहीं आए। जब आप आए, तो आपने मुझे पीटा। इससे मेरे लिटिल आरू की मौत हो गई। अब मैं उसके पास जा रही हूं।’
आयशा ने पत्र में आगे लिखा है, ‘मैंने कभी धोखा नहीं किया है। हंसती-खेलती 2 जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं। मैं गलत नहीं थी, गलत आपका स्वभाव था। मैं तुम्हारी आंखों पर फिदा थी, लेकिन क्यों, ये मैं आपको अगले जन्म में बताऊंगी। लव यू आपकी पत्नी आयशा।’
गौरतलब हो कि, आयशा के पति आरिफ खान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरिफ की 3 दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया तो उसकी रिमांड नहीं मांगी। इसके बाद कोर्ट ने आरिफ को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब आयशा के वकील की ओर से पेश लेटर के आधार पर आगे की जांच करेगी।
एक जांच अधिकारी के जानकारी अनुसार, आरिफ ने आयशा के साथ की गई चैट, फोटो और अन्य चीजें मोबाइल फोन से डिलीट कर दी हैं। इसके लिए FSL की टीम डेटा रिकवरी की प्रोसेस करेगी। 25 फरवरी को आयशा की खुदकुशी के बाद पुलिस ने राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ को अरेस्ट कर लिया था। उसे पाली से पकड़ा गया था।