अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Claude AI Update: Anthropic ने अपने AI टूल Claude के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब फ्री यूजर्स भी अपने Microsoft 365 अकाउंट को Claude से कनेक्ट कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Claude (Source. X)
Anthropic Claude Features: AI की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Anthropic ने अपने AI टूल Claude के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब फ्री यूजर्स भी अपने Microsoft 365 अकाउंट को Claude से कनेक्ट कर सकते हैं। यानी अब ईमेल, डॉक्यूमेंट और फाइल्स के साथ काम करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
Microsoft 365 से सीधे कनेक्शन का बड़ा फायदा
इस नए अपडेट के बाद Claude को सीधे Microsoft 365 के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें Outlook, OneDrive और SharePoint जैसे टूल शामिल हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ Team और Enterprise यूजर्स तक सीमित थी, लेकिन अब हर यूजर इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है। अब आपको बार-बार फाइल अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी Claude खुद आपके ईमेल और डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस करके काम को तेजी से पूरा कर देगा।
काम होगा तेज और स्मार्ट
इस फीचर के आने से ऑफिस और स्टडी से जुड़े काम काफी आसान हो जाएंगे। जो लोग रोजाना Microsoft के टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह अपडेट गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब रिपोर्ट बनाना, ईमेल ड्राफ्ट करना या डेटा एनालिसिस जैसे काम मिनटों में हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम
Copilot को सीधी टक्कर
Anthropic का यह कदम सीधे Microsoft Copilot को चुनौती देता नजर आ रहा है। Copilot पहले से Windows 11 और Microsoft 365 के साथ जुड़ा हुआ है। अब Claude भी उसी तरह का अनुभव देने की कोशिश कर रहा है वो भी फ्री में। इससे यूजर्स के पास ज्यादा विकल्प होंगे और AI मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी।
ये भी पढ़े: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Microsoft भी ले रहा Claude की मदद
दिलचस्प बात यह है कि Microsoft खुद भी Claude की तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में “Copilot Council” फीचर लॉन्च किया है, जिसमें अलग-अलग AI मॉडल्स को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स ChatGPT से कंटेंट बनाकर Claude से उसका रिव्यू कर सकते हैं। इसके अलावा “Copilot Cowork” नाम का नया टूल भी तैयार किया जा रहा है, जो Claude की तकनीक पर आधारित है।
किसको मिलेगा फायदा
अब महंगे सॉफ्टवेयर या टूल्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत कम हो जाएगी। स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर और ऑफिस वर्कर्स फ्री में ही प्रोफेशनल काम कर पाएंगे।
