अतीक हत्या: बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले
Representative Image
बरेली: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास करने के लिए सोमवार रात में इज्जतनगर पुलिस थाने में आरोपी फारुख (25) के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि इसके बाद फारुख (25) को सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि फारुख के अलावा भोजीपुरा के कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
कभी खौफ थी पहचान: आज खंडहर में तब्दील हुई अतीक अहमद की हवेली; मलबे से लोहा निकाल रहे लोग
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इन लोगों को चिह्नित कर रही है। एसपी (नगर) ने बताया कि आरोपी फारुख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज में शनिवार देर रात तीन युवकों ने तब गोलीबारी करके अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी।
