- Hindi News »
- India »
- Ashoka Pillar Will Become An Attraction Among Tourists In Maha Kumbh Mela
महाकुम्भ मेले में पर्यटकों के बीच आकर्षण बनेगा अशोक स्तंभ, जनवरी में होगा धार्मिक रंग कुंभ का आगाज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी में होने वाले महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इलाहाबाद संग्रहालय अशोक स्तंभ और स्तंभ पर लिखी सम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति से परिचित कराने जा रहा है।
- Written By: दीपिका पाल

महाकुम्भ 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
प्रयागराज: आने वाला साल महाकुंभ का आगाज लेकर आ रहा है जिसकी तैयारियां हो गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी में होने वाले महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इलाहाबाद संग्रहालय अशोक स्तंभ और स्तंभ पर लिखी सम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति से परिचित कराने जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इलाहाबाद संग्रहालय के डिप्टी क्यूरेटर डॉ. राजेश मिश्र ने बताया कि संग्रहालय ने महाकुम्भ के दौरान आगंतुकों के लिए अशोक स्तंभ की छोटी प्रतिकृति को स्मृति चिह्न के रूप बनाने का फैसला किया है।
पर्यटकों के लिए रखा जाएगा
उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के दौरान सम्राट अशोक के स्तंभ की प्रतिकृति बनाकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रखा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि स्तंभ पर अंकित अभिलेख प्रयाग प्रशस्ति के नाम से इतिहास में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रयाग प्रशस्ति में सम्राट अशोक की पत्नी कारुवाकी ने कौशांबी में बौद्धों को आम के बाग दान किए थे, जिसके बाद सम्राट समुद्रगुप्त के अभिलेख मिलते हैं। मिश्र ने बताया कि यह अभिलेख चम्पू शैली और संस्कृत भाषा में उकेरे गए हैं और इस स्तंभ में सम्राट समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का विशेष रूप से वर्णन किया गया है।
ये भी पढ़ें- तीन साल बाद टीटीडी ने भगवान राम की मूर्ति की टूटी उंगली को फिर से जोड़ा, 12 साल में होती है मरम्मत
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
कुंभ मेले की तरह नासिक में 31 मार्च तक ‘महाराष्ट्र इको ग्लैम्पिंग फेस्टिवल’ का आयोजन, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने दी जानकारी
IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगा महाकुंभ के साथ रामलला के दर्शन करने का मौका, बस इतना होगा किराया
भाग्यश्री ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में लिया भाग, बोलीं- बहुत अच्छा लगा
समुद्रगुप्त से जुड़ा है इतिहास
उन्होंने बताया कि अखंड भारत की कल्पना को सबसे पहले साकार करने वाले सम्राट के रूप में समुद्रगुप्त को ही जाना जाता है और लगभग चौथी शती ईस्वी में प्रयाग प्रशस्ति में सम्राट समुद्रगुप्त की विजय गाथा का वर्णन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि समुद्रगुप्त को ऐसे योद्धा के रूप में जाना जाता है, जिसे कोई भी राजा युद्ध में नहीं हरा सका और समुद्रगुप्त ने अखंड भारत के निर्माण के लिए ही ये सभी युद्ध किए थे।
Ashoka pillar will become an attraction among tourists in maha kumbh mela
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














