Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से किए तीन शिकार, हरियाणा के साथ दिल्ली चुनाव की जमीन भी तैयार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एकाएक इस्तीफे का ऐलान कर के विरोधियों ही नहीं सियासी पंडितों को भी चौंका दिया। यही वजह है कि केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद से सियासी फिजाओं में यह प्रश्न तेजी से तैर रहे हैं कि आखिर केजरीवाल ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। इस सवाल के जवाब में कोई एक दो नहीं बल्कि तीन कारण हैं जो हम एक एक कर आपको बताने वाले हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 15, 2024 | 10:47 PM

अरविंद केजरीवाल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एकाएक इस्तीफे का ऐलान कर के विरोधियों ही नहीं सियासी पंडितों को भी चौंका दिया। किसी ने इस बात की उम्मीद भी नहीं की थी कि केजरीवाल जेल से बाहर आते ही यह धमाका करने वाले हैं। यही वजह है कि केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद से सियासी फिजाओं में यह प्रश्न तेजी से तैर रहे हैं कि आखिर केजरीवाल ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। इस सवाल के जवाब में कोई एक दो नहीं बल्कि तीन कारण हैं जो हम एक एक कर आपको बताने वाले हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद राजनीतिका विश्लेषकों के लिए यह कौतूहल का विषय हो गया कि आखिर ऐसा कौन सा कारण है जिसने केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। क्योंकि केजरीवाल को जबसे गिरफ्तार किया गया है तबसे लगातार विरोधी दल खासकर बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग करती रही है। लेकिन केजरीवाल ने जेल में रहते हुए कभी इस्तीफे की बात नहीं कही। फिर ऐसा क्या हुआ के बाहर आने के बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें:-  अरविंद केजरीवाल के बाहर आते ही तेज हुई ‘आप’ बीजेपी की तकरार, अब होगी जंग आर-पार

सम्बंधित ख़बरें

नितिन नबीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, दिल्ली में अब इस बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

इससे से बढ़ेगी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने वाली है…अरविंद केजरीवाल ने बजट 2026 को बताया जनता विरोधी

इस बार गुजरात से होगा भाजपा का सफाया, अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- ये धर्मयुद्ध…

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

हरियाणा चुनाव 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इसी बीच सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जिसके बाद रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम की कुर्सी त्यागने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद राजनीतिक चौपालों पर चर्चा हुई कि केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कहा जा रहा कि केजरीवाल के इस कदम से आम आदमी पार्टी को वहां सिम्पैथी मिलेगी और राज्य में पार्टी की पैठ बढ़ सकती है। या हो सकता है कि वह किंगमेकर की भूमिका में भी आ जाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए जल्दी चुनाव कराने की मांग की है। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह अग्निपरीक्षा देने जा रहे हैं। जब जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे देगी तब वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। ऐसे में माना यह जा रहा है कि केजरीवाल अपने इस कदम से राज्या की जनता को भावनात्मक तौर पर प्रभावित करेंगे। बीजेपी को विलेन के तौर पर पेश करेंगे जिससे आने वाले चुनाव में उन्हें फायदा मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट की बंदिशें

जानकारों के मुताबिक केजरीवाल के इस फैसले में कहीं न कहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश में उन पर लगाई गई कई शर्तें भी शामिल हैं, जिसकी वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पर यह फैसला लेने का दबाव बढ़ गया है। कानूनी जानकारों का मानना ​​है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तें अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने की पूरी आजादी नहीं देती हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रिहा होने के बाद भी वह सचिवालय या सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं। साथ ही वह उन फाइलों को छोड़कर किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं, जिन्हें उपराज्यपाल से मंजूरी मिलनी है। कोई और सीएम रहेगा तो वह सारे फैसले ले सकेगा।

यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की बागडोर, चर्चा में सबसे आगे है यह नाम

Arvind kejriwal killed 3 birds with one stone ground prepared for delhi elections with haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 10:46 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Elections
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.