Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन? अनंत सिंह ने आगे बढ़ाया इस नेता का नाम

Anant Singh: बिहार के मोकामा से जदूय विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार सोमवार को जेल से रिहार हुए। रिहाई के बाद राज्य की सियासत और 'अगले मुख्यमंत्री' को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 24, 2026 | 04:30 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अनंत सिंह, (सोर्स-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anant Singh On Bihar Next CM:  बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक, बाहुबली नेता अनंत सिंह सोमवार को पटना के बेउर जेल से रिहा हुए। आज मंलवार को वह अपने समर्थकों के साथ महारानी स्थान मंदिर में पूजा पाठ करने बड़हिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा। जगह-जगह पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार के चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में उनको जेल हुआ था।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी हमको सिर्फ जनता से बात करनी है। जनता से संवाद करना है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो दिल्ली ही जा रहे हैं ना। दिल्ली विदेश में थोड़ी न है। हवाई जहाज से जाने में सिर्फ एक घंटा लगता है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें। बिहार में बहुत काम हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत

गौरतलब है कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को हुए चुनाव में नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत हुई। राज्यसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को चौंका दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि वे राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए वे राज्यसभा जाना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जेडीयू में नीतीश का निर्विरोध ‘राज’: क्यों किसी ने नहीं दी चुनौती? जानिए इस चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

जेल से बाहर आए ‘बाहुबली’ अनंत सिंह, समर्थकों ने फूलों से लादी गाड़ी; जोश देख बदला मोकामा का सियासी माहौल

नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंस! सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय; दो चरणों में होगा सत्ता का हस्तांतरण?

राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात, समृद्धि यात्रा में इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नीतीश कुमार का ‘समृद्धि यात्रा’

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (24 मार्च) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम वक्त गुजर जाने के बाद उन्हें पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

यह भी पढ़ें: जेडीयू में नीतीश का निर्विरोध ‘राज’: क्यों किसी ने नहीं दी चुनौती? जानिए इस चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक जीवन में औपचारिक तौर पर हाल ही में एंट्री हो चुकी है। वो भी बहुत जल्द ही यात्रा पर निकलने वाले हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की सियासी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। जेडीयू के कुछ नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार को नई सरकार में प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

Anant singh reveals name of next bihar cm after nitish kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Anant Singh
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.