- Hindi News »
- India »
- Anant Singh Reveals Name Of Next Bihar Cm After Nitish Kumar
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन? अनंत सिंह ने आगे बढ़ाया इस नेता का नाम
Anant Singh: बिहार के मोकामा से जदूय विधायक अनंत सिंह सोमवार को पटना के बेउर जेल से रिहार हुए। रिहाई के बाद राज्य की सियासत और अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: मनोज आर्या

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अनंत सिंह, (सोर्स-X)
Anant Singh On Bihar Next CM: बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक, बाहुबली नेता अनंत सिंह सोमवार को पटना के बेउर जेल से रिहा हुए। आज मंलवार को वह अपने समर्थकों के साथ महारानी स्थान मंदिर में पूजा पाठ करने बड़हिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा। जगह-जगह पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार के चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में उनको जेल हुआ था।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी हमको सिर्फ जनता से बात करनी है। जनता से संवाद करना है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो दिल्ली ही जा रहे हैं ना। दिल्ली विदेश में थोड़ी न है। हवाई जहाज से जाने में सिर्फ एक घंटा लगता है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें। बिहार में बहुत काम हो रहा है।
राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत
गौरतलब है कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को हुए चुनाव में नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत हुई। राज्यसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को चौंका दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि वे राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए वे राज्यसभा जाना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेडीयू में नीतीश का निर्विरोध ‘राज’: क्यों किसी ने नहीं दी चुनौती? जानिए इस चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी
जेल से बाहर आए ‘बाहुबली’ अनंत सिंह, समर्थकों ने फूलों से लादी गाड़ी; जोश देख बदला मोकामा का सियासी माहौल
नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंस! सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय; दो चरणों में होगा सत्ता का हस्तांतरण?
राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात, समृद्धि यात्रा में इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
नीतीश कुमार का ‘समृद्धि यात्रा’
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (24 मार्च) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम वक्त गुजर जाने के बाद उन्हें पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
यह भी पढ़ें: जेडीयू में नीतीश का निर्विरोध ‘राज’: क्यों किसी ने नहीं दी चुनौती? जानिए इस चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी
कौन होगा बिहार का अगला सीएम?
वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक जीवन में औपचारिक तौर पर हाल ही में एंट्री हो चुकी है। वो भी बहुत जल्द ही यात्रा पर निकलने वाले हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की सियासी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। जेडीयू के कुछ नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार को नई सरकार में प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
Anant singh reveals name of next bihar cm after nitish kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वप्नदोष से छुटकारा चाहते हैं? Premanand Ji Maharaj का अचूक उपाय, मन पर जीत का आसान रास्ता
Mar 24, 2026 | 05:45 PMदेश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
Mar 24, 2026 | 05:45 PMचांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
Mar 24, 2026 | 05:44 PMवर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
Mar 24, 2026 | 05:43 PMअशोक खरात के खिलाफ अमरावती में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
Mar 24, 2026 | 05:35 PMम्हाडा घोटाला: कार्रवाई पर उठे सवाल, 197 आरोपियों पर केस, गिरफ्तारी सिर्फ एक की
Mar 24, 2026 | 05:35 PMकौन हैं अलगाववादी आसिया अंद्राबी? जिन्हें दिल्ली कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
Mar 24, 2026 | 05:34 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














