राजनीति के चाणक्य ने BJP के स्थापना दिवस को बताया ऐतिहासिक, बोले- विश्वास और आशा का प्रतीक बना कमल…
BJP Foundation Day पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कमल का फूल विश्वास और उम्मीद का प्रतीक बन गया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की चार दशकों की यात्रा को देश के लिए परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा का प्रतीक ‘कमल का फूल’ देशवासियों के विश्वास और उम्मीद का प्रतीक बन गया है। शाह ने पार्टी के सेवा, सुरक्षा और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह यात्रा आने वाले वर्षों में कई मील के पत्थर गढ़ेगी।
अमित शाह ने पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और समाज के गरीब, वंचित व महिलाओं के कल्याण को पार्टी की बड़ी उपलब्धियों के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इसी भावना से देश के हर वर्ग तक पहुंचने का कार्य किया है।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ, जिन्होंने भाजपा की नींव में देशभक्ति के बीज बोकर करोड़ों राष्ट्रभक्तों का वटवृक्ष तैयार करने का कार्य किया। मोदी जी के… pic.twitter.com/lH8iO3iCGG — Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
स्थापना से अब तक: संघर्ष से सत्ता तक का सफर
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को पंच निष्ठाओं के आधार पर हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें 1950 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़ी हैं। आपातकाल के बाद जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हुआ, लेकिन आरएसएस की दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर जनसंघ नेताओं ने अलग होकर भाजपा का गठन किया।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकतांत्रिक राजनीति में मजबूत होती पहचान
भाजपा ने 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। 2019 के चुनावों में 303 सीटें जीतकर पार्टी ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी जैसे नेता पार्टी को प्रधानमंत्री पद तक ले गए, जिससे भाजपा की ताकत और जनसमर्थन स्पष्ट हुआ।
