- Hindi News »
- India »
- Amit Shah Hindi Language Statement On Official Language Golden Jubilee
‘हिंदी सभी की दोस्त है’, विदेशी भाषा से बैर नहीं, शाह राजभाषा कार्यक्रम में बोले
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है, किसी की विरोधी नहीं। विदेशी भाषाओं का विरोध नहीं होना चाहिए, पर मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए और उसे बढ़ावा देना चाहिए।
- Written By: सौरभ शर्मा

नई दिल्ली में राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में गृह मंत्री शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश में भाषायी बहस के विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं, बल्कि सभी की दोस्त है। राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाषा के आधार पर किसी विदेशी भाषा का विरोध करना अनुचित है, लेकिन मातृभाषा पर गर्व होना जरूरी है। शाह के इस बयान को भाषायी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।
अमित शाह ने कहा कि भारत विविध भाषाओं का देश है और सभी भारतीय भाषाएं मिलकर देश की आत्मा को समृद्ध करती हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्यों से आग्रह किया कि वे चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयास करें। शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस दिशा में हरसंभव सहयोग देगी।
हिंदी नहीं विरोधी, बल्कि सहयोगी भाषा
गृह मंत्री ने कहा कि हिंदी न किसी भाषा की दुश्मन है और न ही किसी पर थोपी जा रही है। उन्होंने इसे भारतीय भाषाओं का मित्र बताया और कहा कि स्थानीय भाषाओं में सोचने, बोलने और अभिव्यक्त होने की भावना को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि विदेशी भाषाएं सीखना गलत नहीं, लेकिन अपनी मातृभाषा को नजरअंदाज करना सही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कोई व्यक्ति अपनी भाषा पर गर्व महसूस नहीं करता, तब तक वह मानसिक गुलामी से पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकता। यह टिप्पणी उनके उस पहले के बयान से जुड़ती है जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में अंग्रेजी बोलना लोगों के लिए शर्म की बात बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग
बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Gujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
यह भी पढ़ें: ‘दादी की बात की, तो पिता को क्यों भूले’ आपातकाल पर सिंधिया से कांग्रेस का सवाल
भाषाओं से जुड़े आत्मगौरव को पहचानने की जरूरत
शाह ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय भाषाओं को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि उन्हें जीवित और समृद्ध बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि राजभाषा हिंदी के विकास को लेकर समर्पित प्रयास जरूरी हैं और जब भारत स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब हिंदी भाषा स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी भाषाओं के प्रेमियों से अपील की कि वे किसी भी भाषा का विरोध न करें बल्कि एकजुट होकर भारतीय भाषाओं के उत्थान में योगदान दें।
Amit shah hindi language statement on official language golden jubilee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
May 01, 2026 | 03:56 AMबुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














