Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉर्डर वाले इलाके में बढ़ रही खास समुदाय की आबादी! घुसपैठ पर एक्शन में आई मोदी सरकार, बनाई हाई लेवल कमेटी

Amit Shah on Demographic Change: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन को देश के लिए बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 26, 2026 | 05:28 PM

अमित शाह, राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Demographic Change Committee: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अन्य वजहों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन के देश के वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बताया है। घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ और अन्य वजहों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।

सरकार ने किया कमेटी का गठन

अमित शाह ने कहा कि इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार ने इस कमिटी का गठन कर लिया है।

घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष… — Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?

BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?

भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात

20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हाई लेवल कमेटी में कौन कौन?

गृहमंत्री अमित शाह ने अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए जो हाई लेवल कमेटी बनाई है, उसमें बहुत अनुभवी चेहरे हैं। ये टीम किसी भी दबाव में आए बिना, वैज्ञानिक और कानूनी तरीके से घुसपैठियों के पैटर्न का पर्दाफाश करेगी और रिपोर्ट सरकार को देगी।

  • अध्यक्ष: सुप्रीम कोर्ट के रिटायर न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। नावलेकर अपनी निष्पक्षता, सख्त कानूनी समझ और संवैधानिक मामलों में गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
  • IAS-IPS: इस कमेटी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी श्री दुर्गा शंकर मिश्रा और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री बालाजी श्रीवास्तव भी शामिल हैं।
  • अर्थशास्‍त्री भी टीम में शामिल: मशहूर अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि को इस कमेटी में शामिल किया गया है, जो जनसंख्या और सामाजिक बदलावों का सटीक विश्लेषण करेंगी।

यह भी पढ़ें- बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा

सरकार ने क्‍यों लिया एक्‍शन?

पिछले कुछ सालों में देश के कई राज्यों से इस तरह की खबरें आई हैं, जहां पर कुछ खास सीमावर्ती इलाकों और अंदरूनी जिलों में अचानक एक विशेष समुदाय की आबादी में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। यह कोई प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत कराई गई अवैध घुसपैठ का ही नतीजा है। इस तरह के बदलाव देख केंद्र सरकार की नींद उड़ी हुई है।

Amit shah high level committee formed on infiltration demographic change

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 05:28 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Latest News
  • Modi government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.