- Hindi News »
- India »
- Amit Shah Darjeeling Rally West Bengal Election Campaign Mamata Banerjee Gorkha Issues
दीदी को हटाने का समय आ गया है… बंगाल में गरजे अमित शाह; संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा
Amit Shah Darjeeling Rally: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने दार्जिलिंग में हुंकार भरी। उन्होंने ममता सरकार पर बजट में भेदभाव और महिलाओं पर अत्याचार का बड़ा आरोप लगाया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अमित शाह, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल की शांत वादियों और दार्जिलिंग की पहाड़ियों में आज सियासी तपिश चरम पर थी। विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे शोर-शराबे का आज आखिरी दिन है और भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद आखिरी दिन के मोर्चे पर उतरे और दार्जिलिंग की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखे हमले किए।
दार्जिलिंग में उमड़ी भीड़ को देखकर अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि अब बंगाल की जनता ने अपना मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल से लेकर गंगा सागर और कोलकाता तक के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं।
टीएमसी को हटाने का समय आ गया है: शाह
अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार को हटाने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चुनावों से दार्जिलिंग के लोग लगातार भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं, लेकिन इस बार पूरे राज्य का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। यह चुनाव केवल सत्ता बदलने का नहीं बल्कि बंगाल की अस्मिता और सुरक्षा को बहाल करने का जरिया बनने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: कोलकाता के इकबालपुर में सिरफुटौव्वल, आपस में भिड़े बीजेपी-टीएमसी नेता, पुलिस ने भी भांजी लाठियां
नारी शक्ति पर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली BJP ने घटाए महिला उम्मीदवार, जानें अन्य दलों का भी हाल
MCC का उल्लंघन है PM का राष्ट्र के नाम संबोधन, वित्त मंत्री के पति समेत 700 दिग्गजों ने CEC को लिखी चिट्ठी
बंगाल-तमिलनाडु में आज थम जाएगा सियासी शोर, दिग्गजों ने झोंक दी पूरी ताकत, 23 को पड़ेंगे वोट
बजट के आंकड़ों से ममता सरकार पर किया सीधा वार
गृह मंत्री ने ममता सरकार पर संसाधनों के आवंटन में भारी भेदभाव करने का एक बहुत ही गंभीर और तथ्यात्मक आरोप लगाया। उन्होंने जनता के सामने बजट के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने उत्तर बंगाल, गोरखा समुदाय और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए केवल 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके उलट, मदरसों और अल्पसंख्यक क्षेत्रों के लिए इस बजट में 5800 करोड़ रुपये रखे गए। शाह ने इसे उत्तर बंगाल के साथ किया गया सरासर अन्याय करार दिया। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार आते ही इस भेदभाव को खत्म किया जाएगा और हर समुदाय के साथ समान न्याय सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
संदेशखाली और महिला सुरक्षा पर गृह मंत्री की स्ट्रिक्ट वार्निंग
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अमित शाह का रुख बेहद कड़ा और आक्रामक दिखा। उन्होंने संदेशखाली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन शर्मनाक वारदातों ने पूरे बंगाल का सिर दुनिया के सामने झुका दिया है। शाह ने माटीगढ़ा, बागडोगरा के चाय बागानों में आदिवासी महिला के साथ हुए उत्पीड़न और आरजी कर मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य बलात्कार की घटनाओं का जिक्र किया।
Sukna, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, “From Darjeeling to Sundarbans, the Bharatiya Janata Party is going to build a new national highway. Gorkha brothers and sisters, should there be an AIIMS in North Bengal or not? Speak loudly should there be or not? Once the… pic.twitter.com/8vcGyFq4Yu — IANS (@ians_india) April 21, 2026
उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले हर एक अपराधी को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। सुरक्षा का माहौल बनाना उनकी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
Sukna, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, “…Sab gundon, dhyan se sun lo: 5th ke baad agar kisi bhi citizen ko pareshaan kiya gaya, toh ulta latka kar seedha kar denge…” pic.twitter.com/HWEJf6nh8e — IANS (@ians_india) April 21, 2026
गोरखा समुदाय के लिए क्या बोले शाह?
दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के सबसे संवेदनशील गोरखा मुद्दे पर भी अमित शाह ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला। उन्होंने गोरखा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता सरकार ने हमेशा इस समुदाय की उपेक्षा की है। शाह ने घोषणा की कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो छह महीने के भीतर गोरखा समुदाय की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान ढूंढ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता के इकबालपुर में सिरफुटौव्वल, आपस में भिड़े बीजेपी-टीएमसी नेता, पुलिस ने भी भांजी लाठियां
शाह ने चाय बागानों को बचाने और वहां काम करने वाले मजदूरों के हितों की रक्षा करने की भी कसम खाई। उनका यह आश्वासन क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने झोंक दी ताकत
दार्जिलिंग के कुर्सियोंग में सुबह की पहली रैली के बाद अमित शाह कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। उन्होंने पश्चिम बर्धमान के कुल्टी, मेदिनीपुर के सालबोनी और अंत में चांदीपुर में भी जनसभाएं करने का कार्यक्रम बनाया है। इन रैलियों के जरिए भाजपा उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
Amit shah darjeeling rally west bengal election campaign mamata banerjee gorkha issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दीदी को हटाने का समय आ गया है… बंगाल में गरजे अमित शाह; संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा
Apr 21, 2026 | 12:55 PMनासिक TCS कांड: प्लेयर और जीरो फिगर जैसे भद्दे कमेंट्स, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें रिपोर्ट
Apr 21, 2026 | 12:55 PMGSTR-3B की आखिरी तारीख पर सिस्टम ठप: जीएसटी पोर्टल फेल, व्यापारी परेशान-सरकार और इंफोसिस पर सवाल
Apr 21, 2026 | 12:50 PMIPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
Apr 21, 2026 | 12:48 PMMumbai Airport पर 7 मई को 6 घंटे रनवे बंद, मेंटेनेंस के चलते उड़ानों पर असर
Apr 21, 2026 | 12:47 PMडॉगी को घुमाते-घुमाते खुद नाली में गिरा शख्स, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
Apr 21, 2026 | 12:36 PMअपनी औकात में रहें SDOP… भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की पुलिस को खुली धमकी, बेटे के चक्कर में मचा बवाल
Apr 21, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














