-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- All These Social Media Accounts Were Blocked For Spreading Rumors Of Bombs Being Placed In Planes
विमानों में बम रखे होने की अफवाहें फैलाने को लेकर, सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भारतीय विमानों में बम रखे होने की धमकी कॉमन बात बन गई है। इसको लेकर लगभग सात से आठ सोशल मीडिया हैंडल को बीते सोमवार से ब्लॉक कर दिया गया है।

सोशल मीडिया अकाउंट को किया गया ब्लॉक
नई दिल्ली : इन दिनों भारतीय विमानों में बम रखे होने की धमकी कॉमन सी बात बन गई है। आए दिन ये खबर सामने आ रही है कि किसी न किसी विमान को बम से उड़ाने की धमकी दे दी जा रही है। ऐसे में हर किसी के लिए परेशानी बढ़ जा रहा है और विमान को किसी दूसरे जगह डायर्वट कर चेकिंग शुरू कर दी जा रही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि विमान को बम से उड़ाने वाली दमकी चेकिंग के बाद झूठी पाई जा रही है।
इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल ऐविएशन ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को ऐलान किया है कि दिषियों को सजा दिलाने के लिए कठोर से कठोर कानून लाए जाएंगे। लेकनि, फिलहाल भारतीय विमानों में बम रखे होने की धमकी देने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को साइबर सुरक्षा एजेंसियों ब्लॉक कर दिया है।
यह भी पढ़ें – मुंबई से उड़ी Air India की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, लंदन के आसमान में लगा रहा चक्कर
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
AI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी और बताया कि साइबर, विमानन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने “विश्लेषण” किया, जिसके बाद इन अकाउंट्स को बालॉक करने के आदेश जारी किए गए क्योंकि इनसे अफवाहें फैलाई जा रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लगभग सात से आठ सोशल मीडिया हैंडल को बीते सोमवार से ब्लॉक कर दिया गया है, जिनमें से अधिकांश अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के थे।
सूत्रों ने जानकारी दिया कि एजेंसियों ने बम की अफवाह से जुड़े प्रत्येक मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा सोशल मीडिया और ‘डार्क वेब’ पर साइबर निगरानी बढ़ा दी है। आपको बताते चलें कि बीते सोमवार से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इन धमकी भरे संदेशों से दो दर्जन से अधिक भारतीय उड़ान प्रभावित हुईं हैं और विमान चेकिंग के बाद ये सभी संदेश झूठे साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें – Bomb Threat: बम की धमकी बनी मुसीबत, दोषियों के खिलाफ सरकार ला रही सख्त नियम
All these social media accounts were blocked for spreading rumors of bombs being placed in planes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cow Conservation Campaign: गोमाता के लिए कानून की मांग, मुजफ्फरनगर में अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
Jun 22, 2026 | 09:49 AMएक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार
Jun 22, 2026 | 09:47 AMसंभाजीनगर में बड़े इंडस्ट्रियल बूस्ट की तैयारी; ‘ऑरिक’ की 520 एकड़ आवासीय भूमि अब उद्योगों के लिए आवंटित
Jun 22, 2026 | 09:42 AMयोग शिक्षा पर सवाल: मध्य प्रदेश में डिग्री तो मिल रही, लेकिन रोजगार नहीं, खाली रह गईं 47% सीटें
Jun 22, 2026 | 09:40 AMNEET परीक्षा में फिर सेंध! बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग अरेस्ट, बायोमेट्रिक कंपनी भी जांच के घेरे में
Jun 22, 2026 | 09:35 AMयवतमाल में गहराया जलसंकट, बांधों में घटा जलस्तर, अब 3-4 दिन बाद मिल रहा नल का पानी
Jun 22, 2026 | 09:31 AMसुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक… तमिलनाडु के CM ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Jun 22, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














