आंध्र प्रदेश में फार्मा यूनिट में विस्फोट से मचा कोहराम, 13 कर्मचारियों की मौत 50 से ज्यादा घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के एक फार्मा में विस्फोट ने पूरे इलाके में हरकंप मचा के रख दिया। जहां इस विस्फोट के कारण फार्मा में काम कर रहे 13 कर्मचारियों की मौत हो गई है, अधिकारियों की माने तो ये आकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।
आंध्र प्रदेश में फार्मा यूनिट में विस्फोट से मचा कोहराम, 13 कर्मचारियों की मौत 50 से ज्यादा घायल
आंध्र प्रदेश विस्फोट (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अमरावती:आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के एक फार्मा में हुए विस्फोट से पूरे इलाके में हरकंप मच गया। जिसमें अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार फार्मा में काम कर रहे 13 कर्मचारियों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा कर्मचारियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं अधिकारियों की माने तो अभी ये आकड़ा बढ़ भी सकता है।

विस्फोट के कारण की बात करें तो यह विस्फोट अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में फार्मास्युटिकल कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान हुआ। इसके साथ ही अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम

विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में हरकंप मच गया, जहां आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को बचाया। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। जानकारी के लिए बता दें कि विस्फोट के समय कंपनी में करीब 300 कर्मचारी मौजूद थे।

ढहा पहली मंजिल का स्लैब

विस्फोट की प्रकोप की बात करें तो अधिकारियों ने बताया कि फार्मा में हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत की पहली मंजिल का स्लैब ढह गया। पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे बचाव अभियान में बाधा आई। विस्फोट से आसपास के गांवों के लोगों में भी दहशत फैल गई। दुर्घटना के बाद, कर्मचारी कंपनी के बाहर एकत्र हुए और पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही के लिए अधिकारियों को दंडित करने की मांग की।

सीएम ने जताया दुख

वहीं इस भयावह हादसे के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अनकापल्ली के जिला कलेक्टर से बात की और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी अचुटापुरम एसईजेड में रिएक्टर विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com