- Hindi News »
- India »
- Alert Products Like Milk And Eggs Will Be Tested For Antibiotics Centre Has Given Orders To All States
Alert: दूध-अंडा जैसे प्रोडक्ट्स में एंटीबायोटिक की होगी जांच, केंद्र ने सभी राज्यों को दिया आदेश
देश के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने आदेश में कहा है कि कड़ी निगरानी रखने के लिए सभी जिला औषधि नियंत्रकों को जागरूक किया जाए ताकि किसी भी खाद्य उत्पादक पशु पालन प्रणाली में इसका उपयोग न हो।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दूध, दही, अंडा और शहद जैसे पशु उत्पादों में प्रतिबंधित एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों में जांच कराने का फैसला लिया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने राज्यों को जारी आदेश में कहा है कि पशु उत्पादों में प्रतिबंधित एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। किसी भी खाद्य उत्पादक पशु पालन प्रणाली में इन दवाओं का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में क्लोरैम्फेनिकॉल और नाइट्रोफ्यूरान दवा को लेकर तत्काल इसकी जांच शुरू की जाए।
देश के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने आदेश में कहा है कि कड़ी निगरानी रखने के लिए सभी जिला औषधि नियंत्रकों को जागरूक किया जाए ताकि किसी भी खाद्य उत्पादक पशु पालन प्रणाली में इसका उपयोग न हो। राज्यों से यह भी कहा है कि दोषियों के खिलाफ दवा एवं औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
पशु आहार पूरक के लिए हो रहा दवाओं का इस्तेमाल
कोई भी पशु या पशु उत्पाद जैसे दूध/अंडा/शहद, जिसका सेवन मनुष्य द्वारा किया जाता है, उसे खाद्य उत्पादक पशु माना जाता है। इन उत्पादों में एंटीबायोटिक क्लोरैम्फेनिकॉल और नाइट्रोफ्यूरान दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेने के बाद औषधि परामर्श समिति (डीसीसी) ने इस पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की जिसके चलते बीते माह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किसी भी खाद्य उत्पादक पशु पालन प्रणाली में उपयोग के लिए इन दवाओं के आयात, निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया। मंत्रालय का मानना है कि इन दवाओं का दुरुपयोग पोल्ट्री और अन्य पशु आहार पूरक के लिए किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
Iran के सस्ते ड्रोन के सामने फेल हुआ करोड़ों का अमेरिकी F15 फाइटर जेट, टारगेट पर किया हिट, देखें दिलचस्प VIDEO
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
2023 में झींगों से पता चली सच्चाई
2023 में समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने सबसे पहले इस मामले को उजागर किया। उन्होंने पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) को भेजे प्रस्ताव में इन दोनों दवाओं के आयात और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। एमपीईडीए ने पाया कि निर्यात किए जाने वाले झींगों में इन दवाओं का फॉर्मूलेशन पाया जा रहा है।
Alert products like milk and eggs will be tested for antibiotics centre has given orders to all states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लियोनल मेसी पर लगा ‘धोखे’ का आरोप, 250 करोड़ लेकर भी मुकरी अर्जेंटीन की टीम, केरल के मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 07:42 PMIran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
Apr 02, 2026 | 07:41 PMराज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से क्यों हटे राघव चड्ढा, AAP ने साफ कर दी तस्वीर; क्या पार्टी में सबकुछ ठीक?
Apr 02, 2026 | 07:36 PMआखिरी दिन की खबर सुनते ही रो पड़े छात्र, टीचर की विदाई का वीडियो वायरल
Apr 02, 2026 | 07:16 PMलहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
Apr 02, 2026 | 07:15 PMचीन में पाकिस्तान और तालिबान के बीच ‘सीक्रेट’ शांति वार्ता; क्या बीजिंग रुकवा पाएगा सीमा पर छिड़ी जंग?
Apr 02, 2026 | 07:02 PMगड़चिरोली; आनंद बंग बने ‘सर्च’ और अमृत बंग ‘निर्माण’ के नए संचालक; अभय-रानी बंग ने सौंपी जिम्मेदारी
Apr 02, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM












