विधायक थोरात के प्रयास से अकलापूर देवस्थान को 65 लाख की निधि, कांग्रेस के जिला परिषद में गुटनेता अजय फटांगरे ने दी जानकारी
- Written By: अनिल सिंह
Aklapur Devsthan Vyaspeeth
अहमदनगर: कांग्रेस विधिमंडल पक्षनेता, पूर्व मंत्री और विधायक बालासाहेब थोरात (MLA Balasaheb Thorat) के विशेष प्रयास से संगमनेर तहसील के अकलापूर देवस्थान (Aklapur Devasthan) के विकास कार्यों के लिए जिला परिषद के तहत 65 लाख रूपए की निधि (Fund of 65 lakhs) मिली है। इस निधि के तहत देवस्थान में 11 लाख रूपए की लागत से अद्यतन व्यासपीठ तैयार किया है।
यह जानकारी जिला परिषद में कांग्रेस के गुटनेता अजय फटांगरे ने दी। जानकारी देते अजय फटांगरे ने कहा कि अकलापूर में श्री दत्त देवस्थान संगमनेर तहसील के पठार क्षेत्र, जुन्नर और संगमनेर तहसील के हजारो श्रध्दालूओं का श्रध्दास्थान है।
इस देवस्थान में विविध विकास कामों के लिए विधायक थोरात के मार्गदर्शन में जिला परिषद की ओर से 65 लाख की निधि प्राप्त हुई है। इस निधि के तहत देवस्थान की ओर जाने वाले रास्ते, पेविंग ब्लॉक आदि काम किए गए हैं। उसी तरह सहकार महर्षि भाऊसाहेब थोरात के नाम से एक आधुनिक व्यासपीठ का निर्माण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद
राहुरी उपचुनाव से पहले प्राजक्त तनपुरे को बड़ी राहत; चीनी फैक्ट्री मामले में ‘ईडी’ जांच पर कोर्ट का अहम फैसला
Rahuri Bypoll: ‘मैंने अभी महाविकास आघाड़ी नहीं छोड़ी है’, प्राजक्त तनपुरे का बयान, राहुरी उपचुनाव में खलबली
Rahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
अकलापूर देवस्थान विकास के लिए विधायक थोरात, अकोला के विधायक डॉ. किरण लहामटे, पूर्व विधायक डॉ. सुधीर तांबे, विधायक सत्यजित तांबे, यशोधन जनसंपर्क कार्यालय के प्रमुख इंद्रजित थोरात ने लगातार पृष्ठपोषम करते निधी उपलब्ध कराने में मदद की है।
विधायक सत्यजित तांबे के विशेष प्रयासों से देवस्थान के लिए जल्द ही 20 लाख रूपए का निधी उपलब्ध होने वाला है। इन विकास कामों के कारण धार्मिक स्थल अकलापूर देवस्थान अब पर्यटन स्थल भी बन रहा है। इस क्षेत्र के लिए निधि उपलब्ध कराने के लिए अकलापूर देवस्थान ट्रस्ट और ग्रामीणों ने विधायक बालासाहेब थोरात, विधायक सत्यजित तांबे, जिला परिषद सदस्य अजय फटांगरे का अभिनंदन किया है।
