मिस्टर योगी तैयार हो जाइए…अकबरुद्दीन ओवैसी ने CM आदित्यनाथ को दी खुली चुनौती, सामने आया VIDEO
UP Politics: AIMIM विधायक और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन के विस्तार की घोषणा की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
Akbaruddin Owaisi: साल 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। यूपी में एक्टिव अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी एक्टिव हो गई है और राजनीतिक बयानबाजियों के जरिए माहौल बनाया जाने लगा है।
इसी कड़ी में AIMIM विधायक और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन के विस्तार की घोषणा की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। तेलंगाना के निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “मिस्टर योगी…तैयार हो जाइए, मैं भी यूपी आ रहा हूं।”
‘यूपी में AIMIM का झंडा फहराएंगे’
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि AIMIM उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना झंडा ऊंचा करेगी। भीड़ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि चलो उत्तर प्रदेश चलते हैं, इसके बाद यूपी चलते हैं और वहां अपनी ताकत और अपना झंडा गाड़ते हैं। हम वहां भी यही झंडा फहराएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
“मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ, यूपी भी आ रहे हैं. इसके बाद यूपी चलते हैं. हम सभी यूपी में अपनी ताकत और अपने झंडे को गाड़ेंगे और वहां भी अपना झंडा लहराएंगे.” तेलंगाना के निजामाबाद में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी. pic.twitter.com/ogjAmDqYrh — ASTHA KAUSHIK (@ASTHAKAUSHIK_) February 9, 2026
यूपी में जोर आजमा चुकी है AIMIM
AIMIM इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। यही वजह है कि अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान को यूपी में AIMIM को विस्तार देने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी जानकार इसे 2027 में यूपी में नए समीकरण बनाने की रणनीति भी बता रहे हैं।
विवादों के लिए विख्यात हैं अकबरुद्दीन
अकबरुद्दीनअपने विवादित बयानों लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। साल 2012 में उनके ‘15 मिनट’ वाले बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दें तो हम दिखा देंगे कि कौन ज्यादा ताकतवर है। आज भी यह बयान राजनीतिक बहसों में कोट किया जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘जूते चाटने वाले कांग्रेस में…खाने वाले BJP में’, AIMIM नेता का मुसलमानों पर विवादित बयान, छिड़ गया घमासान!
आपको बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2023 में वह विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी बने थे। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का भाई होने के चलते अकबरुद्दीन को उनके बाद पार्टी का प्रमुख नेता माना जाता है।
