-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ajit Pawar Did Not Attend Ncp Meeting In Delhi Praful Patel Clarifies In Reports Sharad Pawar Supriya Sule
NCP की बैठक में नहीं आए अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल ने कहा- ‘उनको नहीं बुलाया गया था क्योंकि…’
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और अन्य वरिष्ठ नेता राजधानी दिल्ली (Delhi) में पार्टी की राष्ट्रीय महिला एवं युवा इकाई की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में महाराष्ट्र की अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) भी शामिल हुई थीं। वहीं, इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) नजर नहीं आए। अजित पवार के गैरमौजूदगी के कारन पार्टी में फुट पड़ने के लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
अब इसे लेकर एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा “अजित पवार साहेब के मीटिंग में रहने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय पदाधिकारी भी नहीं हैं। वह तो प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें निमंत्रण भी नहीं दिया गया था। जिनको बुलाया थाा सभी आए थे। निश्चित रूप से पार्टी में सब एक साथ काम कर रहे हैं।”
#WATCH | Delhi: On reports on Ajit Pawar's absence from the meeting, NCP working president Praful Patel clarifies, "This is just a meeting on the Women & Youth wings of the party…" pic.twitter.com/HspImWtQGd — ANI (@ANI) June 28, 2023
अजित पवार ने क्या कहा था?
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अजित पवार ने पार्टी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए और उन्हें पार्टी के संगठन में कोई भूमिका दी जाए। हालांकि, बाद में शरद पवार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसे फैसले एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठेंगे और फिर निर्णय लेंगे।
शरद पवार ने दी बैठक की जानकारी
एनसीपी प्रमुख ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद शरद पवार ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। पार्टी प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला, युवा, विद्यार्थी आदि फ्रंटल सेल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सारे फ्रंटल के पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र आव्हाड और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।’
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर में वोटिंग से पहले शरद पवार गुट के 6 पार्षद नॉट रिचेबल! MVA में हड़कंप
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
रामदास आठवले का शरद पवार को बड़ा ऑफर, बोले- कांग्रेस नहीं, RPI के साथ आइए
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
Ajit pawar did not attend ncp meeting in delhi praful patel clarifies in reports sharad pawar supriya sule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ा लिविंग एरिया, मॉडर्न किचन और विशाल टैरेस, किसी महल से कम नहीं है Tamannaah Bhatia का शानदार घर
Jun 16, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
Jun 16, 2026 | 08:49 PMउद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट
Jun 16, 2026 | 08:18 PMIron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Jun 16, 2026 | 08:17 PMSanchita Ugale का हुआ पोस्टमार्टम, घर पहुंचते ही शव को देखकर टूट पड़ा परिवार, माता-पिता का हुआ बुरा हाल
Jun 16, 2026 | 08:13 PMचौक पूरे, कलश सजे: पन्ना के गांव में VD शर्मा का हुआ पारंपरिक स्वागत, ग्रामीणों को दिलाया भरोसा; कही बड़ी बात
Jun 16, 2026 | 08:12 PMNDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग
Jun 16, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM














