वायु गुणवत्ता के मामले में सूरत टॉप पर, जबलपुर-आगरा को मिला दूसरा स्थान, जानें दिल्ली-मुंबई की हालत
वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की रैकिंग में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है। सूरत, जबलपुर और आगरा ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किया।
- Written By: साक्षी सिंह
Photo: Twitter
नई दिल्ली: देश के शहरों की वायु गुणवत्ता पर एक सर्वेक्षण कराया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज’ के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 के दौरान ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु शहर’ पुरस्कार प्रदान किए।
वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की रैकिंग में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है। सूरत, जबलपुर और आगरा ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें:-तमिलनाडु: स्कूल में धार्मिक स्पीच देने वाले ‘महाविष्णु’ के खिलाफ केस दर्ज, कहा था कि मंत्रों से इलाज संभव
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती और उत्तर प्रदेश के झांसी को तीन लाख से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश से रायबरेली, तेलंगाना के नलगोंडा और हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शीर्ष स्थान पर रहे।
मंत्रालय ने ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत शहरी कार्य योजना के तहत अनुमोदित गतिविधियों के कार्यान्वयन और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत कवर किए गए शहरों में वायु गुणवत्ता के आधार पर शहरों को स्थान दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:-बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर
इन शहरों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न सर्वोत्तम प्रयासों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए सम्मानित किया गया है।
