Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप

Air India Flight AI479 Pakistan: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI479 अनजाने में पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुस गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' के वक्त हुआ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 24, 2026 | 08:11 PM

एयर इंडिया (सौजन्य- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Amritsar Air India Flight: एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट AI479 का क्रू एक मैन्यूवर विमान को मोड़ने या दिशा बदलने के समय अनजाने में पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से अमृतसर (पंजाब) जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट 22 जून को अमृतसर एयरपोर्ट पर ‘गो-अराउंड मैन्यूवर’ करते समय कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चली गई थी।

मैन्यूवर के दौरान विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल हुआ

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पहले विमान को 13 DME पर होल्ड करने का निर्देश दिया था। हालांकि, विमान AAR (जिम्मेदारी का क्षेत्र) की ओर बढ़ता रहा, बाईं ओर मुड़ा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया, जिससे वह कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया। मैन्यूवर के दौरान विमान ATC के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा और बाद में सीमा पार कर गया।

संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को जानकारी दी गई

एयर इंडिया ने आगे बताया कि इस घटना की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और मामले की आंतरिक जांच चल रही है। एयरलाइन ने कहा, “घटना की सूचना रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और आंतरिक जांच की जा रही है। एयर इंडिया के लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे अहम है।” एयर इंडिया ने उन हालात के बारे में और जानकारी नहीं दी जिनकी वजह से एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा

एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर

AI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट

यह भी पढ़ें – तेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें

भारत-पाकिस्तान के एरोस्पेस एक-दूसरे के लिए बंद

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर रखे हैं। बता दें, कि इससे पहले 12 जून को पाकिस्तानी एयरलाइन फ्लाई जिन्ना की एक फ्लाइट कुछ समय के लिए भारत के एरोस्पेस में घुस गई थी।

फ्लाइट नंबर 9P514 या FJL514 लाहौर से दुबई जा रही थी। खराब मौसम और खराब हालात से बचने के लिए एयरक्राफ्ट कुछ मिनट के लिए पंजाब इलाके के ऊपर इंडियन एयरस्पेस में घुसा था। इसके बाद इंडियन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसे वापस उसके तय फ्लाइट पाथ पर भेज दिया।

Air india flight ai479 delhi amritsar enters pakistan airspace maneuver atc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 07:55 PM

Topics:  

  • Air India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.