23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
23 June Events: 23 जून इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। 1980 में संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हुई, जबकि 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 विस्फोट में 329 लोगों की जान गई।
- Written By: अंकिता पटेल
संजय गांधी, विमान दुर्घटना, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Sanjay Gandhi Air India Tragedy: विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रुख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले। इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की मृत्यु हो गई।
संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश में सियासी हवा पूरी तरह बदल गई। तेईस जून 1985 को एअर इंडिया के एक यात्री विमान में आयरलैंड तट के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें 329 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।
देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: विपक्ष ने शुरू कर दी तकरार, सरकारी चाय का बहिष्कार
22 जून का इतिहास: जब धरती कांपी और बिखर गया अफगानिस्तान, 22 जून 2022 की दर्दनाक त्रासदी
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान वार्ता अटकी, इजराइल के हमलों से शांति प्रक्रिया पर संकट
नवभारत विशेष: आतंकी खतरे से घिरी है इस बार की अमरनाथ यात्रा, बेस कैंप बने हाई सिक्योरिटी जोन
1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा।
1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन।
1810 : बम्बई के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा।
1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।
1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: मानसून नहीं आया, लेकिन सियासी मानसून शुरू; सदन में उठेंगे बड़े सवाल
1985 : एअर इंडिया के एक यात्री विमान में आयरलैंड तट के निकट बम विस्फोट हुआ। सभी 329 यात्रियों की मौत।
1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई।
1994 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मेक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।
2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।
2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।
2021 : इथियोपिया के तिग्रे में हवाई हमला, 50 से ज्यादा लोगों की मौत।
2024: यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस और क्रीमिया में छह लोगों की मौत।
2025: ईरान-इजराइल ने एक-दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
