एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
Air India Building Renovation: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग के नवीनीकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 181 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इंटीरियर सुधार के जरिए इमारत को न्यू लूक दिया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में एयर इंडिया बिल्डिंग का रेनोवेशन (pic credit; social media)
Air India Building Renovation News: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग को जल्द ही नया रूप मिलेगा। राज्य सरकार ने इस इमारत के नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इस राशि से इमारत की और संरचनात्मक मरम्मत, सजावट विद्युतीकरण का काम किया जाएगा।
1,601 करोड़ में खरीदी इमारत
मंत्रालय के समीप स्थित 23 मंजिला यह इमारत राज्य सरकार ने हाल ही में 1,601 करोड़ रुपए में ने खरीदी थी। इमारत का कब्जा मिलने के बाद सरकार ने नवीनीकरण की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपी। विभाग के सचिव आबासाहेब नागरगोजे ने बताया कि बजट अनुमान को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने राशि स्वीकृत कर दी है।
दो अलग निविदाएं जारी होगी
नवीनीकरण के लिए सिविल और विद्युत कार्य हेतु दो अलग-अलग निविदाएं निकाली जाएंगी। सिविल कार्य में मरम्मत, सजावट, नया फर्नीचर और रंगाई-पुताई शामिल होगी, जबकि विद्युत कार्य में नई लिफ्ट और विद्युत उपकरण लगाए जाएंगे, यह पूरा काम छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
वाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
ये भी पढ़ें :- तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
राष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट होंगे सलाहकार नवीनीकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर के वास्तुकार को सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। विद्युत उपकरण उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिष्ठित कंपनियों के होगे और उनकी देखभाल कम से कम पांच साल तक निर्माता कंपनी ही करेगी। कुल 181 करोड़ में से 75.32 करोड़ सिविल कार्य, 70.92 करोड विद्युतीकरण और 34.76 करोड़ सलाहकार शुल्क तथा जीएसटी पर खर्च होंगे।
छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य
सरकार ने पूरे नवीनीकरण कार्य को छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुल 181 करोड़ रुपये की परियोजना में 75.32 करोड़ रुपये सिविल कार्यों, 70.92 करोड़ रुपये विद्युतीकरण तथा 34।76 करोड़ रुपये सलाहकार शुल्क और जीएसटी पर खर्च किए जाएंगे।
