Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में 5G सेवाएं शुरू होने पर Air India ने 14 उड़ानों को किया रद्द

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 20, 2022 | 01:53 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. उत्तरी अमेरिका (America) में 5जी इंटरनेट सेवा (5G Internet Service) शुरू किए जाने के कारण एअर इंडिया (Air India) ने बुधवार से भारत-अमेरिका मार्गों पर 14 उड़ानें रद्द कर दीं। नई 5जी सेवा से विमानों की नौवहन प्रणाली प्रभावित हो सकती है। इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘भारतीय विमानन नियामक अमेरिका में 5जी इंटरनेट सेवा के कारण पैदा हुई स्थिति से उबरने के लिए हमारी विमानन कंपनियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है।”

अमेरिकी विमानन संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने 14 जनवरी को कहा था कि “विमान के रेडियो एल्टिमीटर पर 5जी के प्रभाव से इंजन और ब्रेकिंग प्रणाली रुक सकती है जिससे विमान को रनवे पर रोकने में दिक्कत आ सकती है।”

कुल तीन विमान सेवाएं – अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस और एअर इंडिया वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच सीधी उड़ानें संचालित करती हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस ने इस मामले में ‘पीटीआई-भाषा’ के सवालों का जवाब नहीं दिया।

एअर इंडिया ने क्रमशः बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होने वाली आठ उड़ानें और छह उड़ानें रद्द कर दीं। इस संबंध में एअर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, “वह अमेरिका में 5जी संचार सेवा शुरू होने के कारण” बुधवार को भारत-अमेरिका के बीच आठ उड़ानें संचालित नहीं करेगी।”

एअर इंडिया की इन आठ उड़ानों में दिल्ली-न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क-दिल्ली, दिल्ली-शिकागो, शिकागो-दिल्ली, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली, दिल्ली-नेवार्क और नेवार्क-दिल्ली शामिल हैं। बाद में दिन के दौरान, एअर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारत और अमेरिका के बीच संचालित होने वाली कुल छह उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गईं इन छह उड़ानों में दिल्ली-शिकागो, शिकागो-दिल्ली, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली, दिल्ली-नेवार्क और नेवार्क-दिल्ली शामिल हैं। (एजेंसी)

Air india cancels 14 flights when 5g services start in the us

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 11:11 PM

Topics:  

  • 5G Internet Service
  • Air India
  • America
  • US

सम्बंधित ख़बरें

1

निशानेबाज: पैसा कमाने की अनोखी तरकीब, नाम रखने की 27 लाख फीस

2

ईरान में फिर मंडरा रहा खतरा! अमेरिका-इजरायल ने कर ली तैयारी, क्या फिर दहलेगा मिडिल ईस्ट?

3

भारत की टेलीकॉम कंपनियां हुईं बाहर, जानें किसने मारी 5G नेटवर्क में बाज़ी

4

घर की ये चीजें कर देते हैं Wifi सिग्नल कमजोर, जानें कैसे करें Wifi फ़ास्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.