-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ahmedabad Plane Crash Black Box Decoded In India
अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स भारत में ही होगा डिकोड, अमेरिका न भेजने पर सरकार ने दिया ये जवाब
- Written By: आकाश मसने
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजे जाने की खबरों का नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने खंडन किया और इसे गलत और भ्रामक बताया।

अहमदाबाद विमान हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद खबर आई थी कि विमान के ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजे जा रहे हैं। लेकिन अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने इसका खंडन किया और इसे गलत और भ्रामक बताया। मंत्रालय ने अपील करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील जांच प्रक्रिया पर अटकलें न लगाएं और जांच को गंभीरता और पेशेवर तरीके से पूरा होने दें।
एयर इंडिया का विमान AI-171 के गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को क्रैश हो गया था। इस हादसे में फ्लाइट में सवार 241 और 33 अन्य लोगों की जान चली गई।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इसी साल अप्रैल में नई दिल्ली के उड़ान भवन स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) परिसर में डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) एनालिसिस लैब का उद्घाटन किया था। इस लैब को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Flight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
इस लैब का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त ब्लैक बॉक्स की मरम्मत करना, डेटा निकालना और रडार, फ्लाइट परफॉर्मेंस और कॉकपिट रिकॉर्डिंग जैसे विभिन्न स्रोतों को मिलाकर दुर्घटना के कारणों की सटीक जांच करना है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ICAO सदस्यता के तहत विकसित किया गया था।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया फ्लाइट AI171 से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसके ब्लैक बॉक्स (CVR और DFDR) को जांच के लिए विदेश भेजा जा रहा है। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लैक बॉक्स की जांच कहां और कैसे की जाएगी, इसका फैसला विमान हादसों की जांच करने वाली एजेंसी AAIB द्वारा तकनीकी, सुरक्षा और अन्य सभी जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
कौन-कौन कर रहा विमान हादसे की जांच
आपको बता दें कि AI-171 हादसे की जांच 12 जून 2025 को शुरू हुई थी, जिसमें AAIB की टीम के साथ-साथ यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और विमान निर्माण कंपनियों (OEM) के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया ICAO द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय जांच प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।
एयर इंडिया का AI-171 विमान, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, में ब्लैक बॉक्स सिस्टम के दो सेट लगे थे, जिनमें से प्रत्येक में DFDR और CVR शामिल थे। पहला सेट 13 जून को मिला था और दूसरा 16 जून को मलबे से निकाला गया था।
इन ब्लैक बॉक्स का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया जाएगा कि विमान उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DFDR उड़ान की गति, ऊंचाई और इंजन थ्रस्ट जैसे डेटा प्रदान करेगा, जबकि CVR पायलटों की बातचीत और कॉकपिट में अलर्ट रिकॉर्डिंग को सुनेगा।
NASA ने Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग टाली, जानिए अब शुभांशु शुक्ला कब करेंगे अंतरिक्ष की यात्रा
ICAO के नियमों के अनुसार, इस दुर्घटना पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर और एक साल के भीतर एक अंतिम विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। जांच में संभावित पायलट त्रुटि, तकनीकी खराबी, मौसम संबंधी स्थिति और उड़ान से पहले की जाँच में चूक जैसे बिंदुओं को ध्यान में रखा जाएगा।
Ahmedabad plane crash black box decoded in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














