Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है ‘मास्टरप्लान’

BJP Eye On 2027 Election: भाजपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को काफी नुकसान हुआ था, जिसको लेकर पार्टी अभी से ही अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू कर दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 08, 2026 | 05:03 PM

पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Eyes On Assembly Elections 2027: असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद अब भाजपा की निगाहें 2027 में होने वाले सात राज्यों की विधानसभा चुनावों पर है। ये सात राज्य गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश हैं। इन सात राज्यों में से पांच- गुजरात, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की सरकार हैं। वहीं, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ऐसे दो राज्य हैं जहां बीजेपी सरकार में नहीं है। एक तरह जहां दूसरी पार्टियां चुनावी सुगबुगाहट का इंतजार कर रही हैं। वहीं, भाजपा पहले से ही इन चुनावी राज्यों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों के अपनी रणनीतियों को जमीनी स्तर पर उतारना शुरू कर दिए हैं। पार्टी के एक सीनियर नेता के मुताबिक, पांच राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी का ध्यान अगले साल यानी की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा। कुछ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिन्हें अब और रफ्तार दिया जाएगा।

भाजपा के लिए पंजाब बड़ी चुनौती!

भाजपा अध्यक्ष नबीन गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा कर कई अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। अब वह जल्द उत्तराखंड कौ दौरा करेंगे, जहां अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। भाजपा नेताओं का ऐसा कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं दिख रही है। हालांकि, उनका ऐसा मानना है कि पार्टी के लिए पंजाब में सबसे बड़ी समस्या आने वाली है, जहां फिलहाल भगवा पार्टी की मजबूत जनाधार नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह

पिता सांसद, भाई BJP में…आखिर कैसी है बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की फैमिली? जानें सियासी सफर

MLA Disqualification Case: कांग्रेस के साथ आने के लिए निर्मला सप्रे की 300 करोड़ और बीना को जिला बनाने की मांग

सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV

भाजपा नेताओं ने कहा कि इसलिए वह पंजाब पर ज्यादा फोकस नहीं कर रहे हैं। हालांकि, आम आदमी में टूट के बाद सात राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल होने से पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को कुछ फायदा मिल सकता है।

2027 में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • गुजरात
  • मणिपुर
  • गोवा
  • पंजाब

यूपी को लेकर क्यों सचेत हुई भाजपा?

भाजपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को काफी नुकसान हुआ था, जिसको लेकर पार्टी अभी से ही अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावी अभियान में जमीनी स्तर पर उतरने के लिए सख्त संदेश दे दिया गया है। गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकायों चुनाव में बीजेपी को मिली शानदार जीसे पार्टी को विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह बेहतर नतीजे हासिल करेगी। हालांकि, आम आदमी पार्टी यहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी के नतीजे

पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी के अंदर भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। जहां कुल 75 सीटों पर लड़ते हुए बीजेपी केवल 37 सीटें ही जीत सकी, जो 2019 मिले कुल सीटों से 29 सीटें कम हैं। वहीं, इस चुनाव में अखिलेश की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 37 सीटें जीती, जो कि 2029 के 5 पांच सीटों से 32 सीटें अधिक हैं।

(2027 विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नजर)

‘PM मोदी पर जनता का अटूट विश्वास’

सोमवार, (4 मई, 2026) को एक केंद्रशासित प्रदेश और 4 राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि चुनावी नतीजे इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि देश की की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में अटूट विश्वास बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV

‘गंगोत्री से गंगासागर तक NDA’

उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक एनडीए-भाजपा की सरकार बन रही है। यह केवल भौगोलिक विस्तार नहीं, बल्कि हमारे नेतृत्व दृष्टि में लोगों के विश्वास का विस्तार है। नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आने वाले समय की तैयारियों में जुट चुके हैं।

 

After winning in west bengal bjp focuses on these 7 states for 2027 assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 04:35 PM

Topics:  

  • BJP
  • UP Assembly Elections 2027
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.