ताज़ा धमकियों के बाद अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर
फिल्म अभिनेता सलमान को लेकर हाल ही में धमकी दी गई है। जिसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास की हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
सलमान खान के घर सुरक्षा [स्रोत ; ANI]
मुंबई: फिलम अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा तगड़ी कर दी है और हर मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही है। बताया जा रहा है, कि ताज़ा तौर पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सअप नंबर पर एक मेसेज मिला था।
इस मेसेज में अभिनेता सलमान को लेकर धमकी भरे लहज़े में लिखा था कि इसको हल्के में ना ले वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बहुत बुरा होगा। आरोपियों ने इस पुरे मामले को ख़त्म करने के एवज में पांच करोड़ रुपयों की फिरौती भी मांगी है, जिसके बाद पुलिस इस मेसेज को भेजने वाले शख्श की जांच में जुट गई है।
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान को ताजा धमकियां मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/K0s8eeJgMK — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2024
बता दें, कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनसे जुड़े कई लोग दहशत में है क्योंकि बाबा की हत्या का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया है और गैंग ने धमकी दी थी कि सलमान खान से जुड़ा हर व्यक्ति उनके निशाने पर है। गैंग द्वारा लगातार सलमान को टारगेट किया जा रहा है और अब ताज़ा धमकी भी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
जरूर पढ़े : सलमान खान को फिर मिली धमकी, लिखा- करेंगे बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल, मांगा 5 करोड़ का ‘हफ्ता’
पहले माफ़ी की बात, अब पांच करोड़ मांगे
सलमान खान को लेकर बिश्नोई गैंग लगातर उठापटक कर रही है, इसके पहले गैंग ने कहा थी कि सलमान खान ने बिश्नोई समाज के पूज्य काले हिरण को मारा था इसलिए यदि वो माफ़ी मांग लेते है तो विवाद ख़त्म हो जायेगा, लेकिन ताज़ा धमकी में सलमान से इस विवाद को ख़त्म करने के एवज में पांच करोड़ रूपए मांगे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी धमकी किस शख्श ने दी है, इसकी जांच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास नजर रखी जा रही है।
जरूर पढ़े : Jaipur: RSS के स्वयंसेवकों पर चाक़ूबाज़ी में 8 घायल, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
