- Hindi News »
- India »
- After Hindi Uproar Over Jai Shri Ram In Tamil Nadu Governor In Trouble For Raising Slogans In College
Watch: तमिलनाडु में ‘हिंदी’ के बाद ‘जय श्री राम’ पर बवाल, कॉलेज में नारे लगवाकर फंस गए राज्यपाल, देखें- VIDEO
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से जय श्री राम का नारा लगाने कहा। जिसे लेकर सत्ताधारी डीएमके उनके पर हमलावर हो गई है। इस पर विवाद और गहराने के आसार हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

राज्यपाल आर एन रवि (सोर्स- सोशल मीडिया)
चेन्नई: तमिलनाडु में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यही वजह है कि यहां हर एक हरकत पर सियासी बवाल छिड़ता हुआ दिखाई देता है। अब सूबे के राज्यपाल आरएन रवि ने इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से जय श्री राम का नारा लगाने कहा। जिसे लेकर सत्ताधारी डीएमके उनके पर हमलावर हो गई है। इस पर विवाद और गहराने के आसार हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रवि ने कम्ब रामायण के रचयिता महान तमिल कवि कम्बर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दिन, आइए हम श्री राम के एक महान भक्त को श्रद्धांजलि दें। मैं कहूंगा और आप कहेंगे- जय श्री राम। इस दौरान छात्र भी उनके पीछे-पीछे नारे लगाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बहस का विषय बन गया है।
संविधान का उल्लंघन: डीएमके
इस बयान के बाद राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने राज्यपाल पर जमकर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता धरणीधरन ने कहा कि राज्यपाल संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। वह आरएसएस के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
जिसने BJP को बनाया अजेय, चुनाव से पहले स्टालिन ने उसी योजना पर लगाया दांव! महिलाओं के खाते में आए 5000 रुपये
‘उत्तर भारतीय यहां पानी पूरी बेचने आते हैं’, तमिलनाडु के मंत्री के बिगड़े बोल, छिड़ा नया भाषाई विवाद
Budget 2026: तमिलनाडु के लिए बड़ी सौगात, हाई-स्पीड रेल और दुर्लभ खनिज गलियारा मंजूर
Shameless R.N. Ravi violates the law once again!
Now forcing students to chant “Jai Shri Ram”? Absolutely unacceptable! Stop saffronizing education too!
Governor is not above the Constitution!#RNRavi #TamilNadu #JSR #SecularIndia #SaveEducation #StopSaffronisation ⚠️📢✋📚 pic.twitter.com/81jRDorLnG — We Dravidians (@WeDravidians) April 12, 2025
उन्होंने आगे कहा, “हमने देखा है कि राज्यपाल किस तरह संघीय ढांचे का उल्लंघन करते हैं और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें उनकी सीमाएँ बता दी हैं। यह उनका निजी धार्मिक प्रचार है, जो राज्यपाल के संवैधानिक पद के बिल्कुल विपरीत है।”
बीजेपी प्रचारक बन गए हैं: कांग्रेस
कांग्रेस विधायक असन मौलाना ने भी राज्यपाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह धार्मिक नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राज्यपाल जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षित नहीं है। भारत विविधताओं से भरा देश है – यहाँ कई धर्म, भाषाएँ और समुदाय हैं। किसी एक धर्म को बढ़ावा देना संविधान के विरुद्ध है।” उन्होंने कहा, “छात्रों से बार-बार धार्मिक नारे लगवाना असमानता और धार्मिक भेदभाव को जन्म देता है। राज्यपाल अब भाजपा और आरएसएस के प्रचारक बन गए हैं।”
पहले बी विवादों में रहे हैं रवि
विवादों में रहे हैं राज्यपाल रवि यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल आरएन रवि किसी विवाद में घिरे हों। इससे पहले भी वह कई बार राज्य सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से टकराव में आ चुके हैं। राज्यपाल द्वारा विधानसभा से पारित विधेयकों को मंजूरी देने में देरी करना और कभी-कभी उन्हें बिना कारण लंबित रखना चर्चा का विषय रहा है।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यपाल रवि की भूमिका पर कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि राज्यपाल किसी भी विधेयक को अनिश्चित काल तक रोक कर नहीं रख सकते। कोर्ट ने उनके इस फैसले को “असंवैधानिक” और “अवैध” करार दिया था। राज्यपाल रवि के बयान और व्यवहार पर इस तरह की आलोचना से राज्य और केंद्र के बीच संबंधों में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
After hindi uproar over jai shri ram in tamil nadu governor in trouble for raising slogans in college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














