Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजराइल पर हमले से अलर्ट हुआ भारत, एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को सुरक्षित जगह रहने का किया आग्रह

ईरान ने इजराइल के तेल अवीव पर 200 से अधिक मिसाइलें दाग दी। इस हमले से जहां पर इजराइल दहल गया है वहीं पर भारत में इसका असर तेज हुआ है। इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के नजरिए से भारतीय एम्बेसी ने ऐहतियाती एडवाइजरी जारी की है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 02, 2024 | 08:36 AM

भारतीय नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Alert on Israel Attacks: दुनिया में इजराइल और लेबनान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है जहां पर इजराइल के हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल के तेल अवीव पर 200 से अधिक मिसाइलें दाग दी। इस हमले से जहां पर इजराइल दहल गया है वहीं पर भारत में इसका असर तेज हुआ है। इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के नजरिए से भारतीय एम्बेसी ने ऐहतियाती एडवाइजरी जारी की है वहीं पर भारतीयों को सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया है।

भारतीयों की सुरक्षा के लिए जारी किए नंबर

आपको बताते चलें कि, इजराइल के हमले की वजह से देश पर बड़ा संकट गहराया है इस में नागरिकों के साथ ही भारतीय नागरिकों को भी खतरा हो सकता है इसे देखते हुए भारत ने कहा है कि इजरायल में भारतीय एम्बेसी वहां के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है एयर हालत पर नजर रखी जा रही है। भारत ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इजरायल में 32 हजार भारतीय रह रहे हैं। खबर है कि ईरान के मिसाइल हमले से पहले सभी नागरिक बम शेल्टर्स में चले गए हैं। इसके अलावा सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए भी आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें-इजरायल को तबाह कर देगा ईरान; बदले के लिए बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

सम्बंधित ख़बरें

Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर

नागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश

गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां

अमेरिका ने किया था इजराइल को अलर्ट

इजराइल पिछले कुछ दिनों से आक्रामक रवैया अपना रहा था जिसे देखते हुए ईरान ने जवाबी हमला करते हुए मिसाइलें दाग दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लेबनान में तेहान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल लगातार हवाई कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि, अमेरिका ने इजरायल को आगाह किया था कि खामेनेई शासन उस पर हमला कर सकता है। इस समय अमेरिका इजराइल के समर्थन में बना हुआ है जिसके राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजरायल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है।

 

Advisory issued for indian citizens in view of attack on israel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 08:36 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.