अरुणाचल में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक गहरी खाई में गिरा, 3 जवानों की मौत, 4 घायल
अरुणाचल प्रदेश की के अपर सुबनसिरी जिले में बीते मंगलवार 27 अगस्त को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया है। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
सुबनसिरी: अरुणाचल प्रदेश की एक सनसनाखेज खबर के अनुसार यहां के अपर सुबनसिरी जिले में बीते मंगलवार 27 अगस्त को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और वहीं 4 लोग घायल हो गए। मृत जवानों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के रूप में की गई है। हादसा अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के लिमीकिंग से करीब 15 किलोमीटर दूर बोरारूपक के पास हुआ था।
उक्त हादसा बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय से करीब 145 किलोमीटर दूर हुआ। मामले बाबत इटानगर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के ईस्टर्न कमांड ने जवानों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया है।
#IndianArmy #EasternCommand #InTheLineofDuty#LestWeForget Lt Gen RC Tiwari, #ArmyCdrEC & All Ranks express deepest condolences on the sad demise of Bravehearts Hav Nakhat Singh, Nk Mukesh Kumar and Gdr Ashish who made the supreme sacrifice in the line of duty in… pic.twitter.com/LcRAdHKK5h — EasternCommand_IA (@easterncomd) August 27, 2024
सम्बंधित ख़बरें
लद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
सेना टेंडर घोटाला: कर्नल ही निकला मास्टरमाइंड! CBI ने हिमांशु बाली को किया गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज
आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सेना के ईस्टर्न कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, बहादुर हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष के दुखद निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। घटना पर और विवरण का इंतजार है।
