किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात जैश कमांडर सैफुल्लाह घिरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी
Kishtwar Encounter: सर्दियों में आतंकवादी अक्सर ही देश की सीमा में घुसने की कोशिश करते रहते हैं। किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Image- Social Media)
Counter-Terror Operation: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है, और दोनों ओर से जोरदार फायरिंग हो रही है। यह मुठभेड़ क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में चल रही है, जहां आतंकवादियों की घुसपैठ की संभावना हमेशा बनी रहती है।
ठंडे मौसम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी अक्सर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते रहते हैं, खासकर बर्फबारी के दौरान, जब बॉर्डर पर चौकसी कम हो जाती है। खराब मौसम की वजह से निगाह रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लेकिन इस बार सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और ठंड के बावजूद आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।
सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन
इस अभियान में सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान कई आतंकवादियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता और समन्वित प्रयासों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के नेटवर्क को कमजोर किया है। हालांकि, मुठभेड़ अब भी जारी है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन उन आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी साबित हो रहा है, जो देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, यह दिखाता है कि सुरक्षाबल हर चुनौती के बावजूद आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और अपनी जान की बाजी लगाकर सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं।
किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़
सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। बर्फ से ढके चतरू के वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हो रही है, जो पहले भी आतंकवादियों के घुसपैठ और संघर्ष का केंद्र बन चुका है।
यह भी पढ़ें- देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध तमिलनाडु से अरेस्ट
पिछले महीने किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हो चुकी थीं, जिनमें एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकवादी भी मारा गया था। रविवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों को दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद चतरू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
