ऑपरेशन त्राशी-1 में ढेर किए गए आतंकी (सोर्स- एक्स @Whiteknight_IA)
Indian Army Operation: इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में अपने सक्सेजफुल ऑपरेशन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। सेना ने आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ जिले में हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इनमें मोस्ट वांटेड आतंकी सैफुल्लाह भी शामिल है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा कि उसने किश्तवाड़ क्षेत्र में 326 दिनों तक अथक और ऊंचाई वाले संयुक्त अभियान चलाए गए। सुरक्षा बलों ने कड़ाके की ठंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुर्गम इलाकों में आतंकवादियों का पीछा किया और उन्हें मार गिराया।
पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने यह भी बताया कि इसमें नागरिक और सैन्य एजेंसियों द्वारा स्थापित एक सुव्यवस्थित खुफिया नेटवर्क के आधार पर व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने चतरू और किश्तवाड़ में सभी सात खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है।
#𝗪𝗵𝗶𝘁𝗲𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁𝗖𝗼𝗿𝗽𝘀 | #𝗚𝗮𝗹𝗹𝗮𝗻𝘁𝗣𝗲𝗿𝘀𝗲𝘃𝗲𝗿𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗘𝗹𝗶𝗺𝗶𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 𝗼𝗳 𝗧𝗲𝗿𝗿𝗼𝗿𝗶𝘀𝘁𝘀 Relentless and painstaking high-altitude joint operations were conducted over 326 days in the Kishtwar region. Forces tracked terrorists in challenging… pic.twitter.com/nIhH71RiOb — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 23, 2026
सेना ने बताया कि अभियानों में सहायता के लिए एफपीवी ड्रोन, उपग्रह इमेजरी, आरपीए/यूएवी, संचार टेक्नोलॉजीज का प्रयोग किया गया। मोस्ट वांटेड सैफुल्लाह और उसके साथियों का खात्मा हमारी सेनाओं की अथक खोज और दृढ़ संकल्प यह साबित करता है।
भारतीय सेना ने आतंकी मंसूबे रखने वालों को चेतावनी दी कि अगर हमारे वर्दीधारी जवानों व खुफिया एजेंसियों के दृढ़ संकल्प, साहस और शौर्य के आगे कुछ भी नहीं टिक सकता। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना और अधिक अलर्ट मोड पर घाटी की सुरक्षा में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन त्राशी-1 का असली हीरो टायसन: आतंकियों की पहली गोली खुद झेली, फिर जैश के कमांडरों को मौत की नींद सुलाई
आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों को किश्तवाड़ के जंगलों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। यह सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी की गई। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील कर दिए गए। अंततः सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुए जिसमें सेना के जाबांजों ने सैफुल्ला समेत तीन आतंकियों को मार गिराया।