Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान से झारखंड तक ACB की 15 जगहों पर छापेमारी, हिरासत में लिए गए 9 लोग, जल जीवन मिशन से जुड़ा है मामला

Rajasthan सहित देश के कई राज्यों में राजस्थान ACB की छापेमारी चल रही है। जल जीवन मिशन घोटाले में ACB ने रेड की. जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर रेड की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 17, 2026 | 01:04 PM

राजस्थान से झारखंड तक ACB की 15 जगहों पर छापेमारी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

ACB Raid: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में ACB ने जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई जयपुर, बाड़मेर, सीकर, जालोर, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कुल 15 स्थानों पर की जा रही है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर भी ACB की टीम ने छापेमारी की है। एजेंसी को उनसे गहन पूछताछ करनी है। बताया जा रहा है कि करीब 15 आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

सुबह से चल रही इस कार्रवाई में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें केडी गुप्ता, निरिल कुमार, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित और अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं। अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई ACB के डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर चल रही है। DIG डॉ. रामेश्वर सिंह और एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ जल जीवन मिशन जांच कमेटी की SIT के अध्यक्ष भी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित….महाराष्ट्र का ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल

ACB की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की जांच का हिस्सा है। फिलहाल एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नौ से अधिक प्रमुख आरोपी हिरासत में

छापेमारी के दौरान एसीबी ने नौ से अधिक प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें केडी गुप्ता, निरिल कुमार, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित और अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं। इन सभी से गोपनीय स्थानों पर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि हिरासत में लिए गए इन लोगों की भूमिका कथित घोटाले की कड़ियों को जोड़ने और वित्तीय लेन-देन की परतें खोलने में अहम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ‘पत्नी का पैकेज 11 लाख, फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता’, हाई कोर्ट ने पति को क्यों दिया ऐसा आदेश?

डीआईजी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन

पूरी कार्रवाई डीआईजी रामेश्वर सिंह की सीधी निगरानी में चल रही है। एसीबी की टीमें उन सभी संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ले रही हैं, जिनका संबंध ‘जल जीवन मिशन’ के टेंडर आवंटन या भुगतान प्रक्रियाओं से बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

Acb conducts raids in several states including rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 01:04 PM

Topics:  

  • ACB Raid
  • Jaipur
  • Latest News
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.