

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि अपराधियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है।
Eknath Shinde Statement on Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई, जिसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान भी सामने आया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को बेहद चिंताजनक और निंदनीय करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने इस मामले में तुरंत मुंबई पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है और साथ ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ से भी फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वाले बदमाशों को धर दबोचने के लिए कई विशेष टीमों का गठन कर दिया है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन्हें उन्हीं की भाषा में कड़ा जवाब दिया जाएगा।
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि राज्य सरकार और मुंबई पुलिस की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता मुंबई शहर और यहां रहने वाले हर एक नागरिक को पूरी तरह सुरक्षित रखना है। चाहे कोई बड़ा सेलिब्रिटी हो या फिर आम नागरिक, सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वालों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा और उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता मुंबई और यहाँ के नागरिकों को सुरक्षित रखना है।
चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है, और इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा; हम उन्हें बचकर नहीं जाने देंगे।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने 1990 के दशक में भी इस तरह के बड़े गैंगवार देखे हैं। तब भी मुंबई पुलिस ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला था, उन्होंने अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। इसलिए, जो भी गिरोह यहां दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है, उसे दो बार सोच लेना चाहिए। यह मुंबई है; यह महाराष्ट्र है।