CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी, दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की; दिपके ने क्या कहा?

Delhi Police Registered FIR: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी और जमानत को लेकर कथित तौर पर मजिस्ट्रेट को धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
cjp leaders
हिरासत में सीजेपी नेतासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकाने का FIR दर्ज की

  • आशुतोष रांका और सौरव दास जेल में है

  • पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

CJP Leaders In Judicial Custody: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी  के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत कार्यवाही के सिलसिले में एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इससे पहले शनिवार को, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सीजेपी नेताओं की हिरासत को गैर-कानूनी बताया है। उन्होंने आगे कहा कि दास और रंका के वापस आने के बाद वे फिर से एकजुट होंगे और अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।

दिल्ली में बात करते हुए, दिपके ने उम्मीद जताई कि रविवार को दोनों नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए वकील वृंदा ग्रोवर से मिलने जा रहे हैं।

डराने की कोशिश की जा रही है

दिपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष के आने के बाद, हम सब इकट्ठा होंगे, नई रणनीति बनाएंगे और तय करेंगे कि आगे कैसे बढ़ना है। पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है- जिसमें लोगों की गैर-कानूनी गिरफ्तारियां और हिरासत शामिल हैं। उससे साफ है कि हमें डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, हम न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। यह एक लंबी लड़ाई है, और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि आज दोनों को रिहा कर दिया जाएगा। मैं इस मामले से जुड़े कुछ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए वृंदा मैम से मिलने जा रहा हूं।

cjp leaders
CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

दिपके को मिली गई थी जमानत

दिपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिल गई। इससे एक दिन पहले, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। दिपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से रिहा किया गया।

इससे पहले, कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन दोनों को अपने ही देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला जा रहा है।

cjp leaders
मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है

12 अक्टूबर को, दिल्ली पुलिस ने दास, रंका और अन्य लोगों को जंतर-मंतर पर कथित रूप से अनधिकृत रूप से प्रवेश करने  के आरोप में गिरफ्तार किया। जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। गिरफ्तारी के बाद दास और रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से ये कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com