‘हम कॉकरोचों को डरने की जरूरत नहीं…’, जंतर-मंतर के बाद अभिजीत ने सरकार को दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने सरकार को 7 दिन की चेतावनी देते हुए ऐलान किया अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दिए तो देशव्यापी आंदोलन होगा।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- @abhijeet_dipke)
Abhijeet Dipke Protest Update: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन आगे बढ़ाने को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, यह आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार के आंदोलन को लेकर अभिजीत ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर में उनका प्रदर्शन सफल रहा। आंदोलन में 7 हजार लोग समर्थन के लिए साथ आए। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन देशभर में होगा।
सरकार को दी चेतावनी
शनिवार को आंदोलन समाप्त होने के बाद अभीजीत दीपके घर के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह वे महाराष्ट्र के छत्रपति जिले में स्थित अपने घर पहुंचे। यहां उनका स्वागत हुआ। घर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते, यह आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन देशव्यापी होगा। शिक्षामंत्री के इस्तीफा देने तक हम पीछे नहीं हटेंगे।
‘ज्यादातर लोग पहली बार प्रदर्शन में हुए शामिल’
अभीजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके आंदोलन की जानकारी देते हुए लिखा, कल हममें से हजारों लोगों ने इतिहास रचा। जंतर-मंतर पर हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ने सरकार को दिखाया कि जब हम ‘कॉकरोच’ एकजुट होते हैं, तो क्या कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
…तो बच जाते लोग, दिल्ली अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, कुक ने बंद कर दिया था गेट, स्टोव फटने से लगी थी आग
सात समंदर पार बजा छत्रपति शिवाजी महाराज का डंका, इजरायल लगाने जा रहा है खास मूर्ति, बनेगा दोस्ती का प्रतीक
Yesterday, thousands of us made history. Our peaceful protest at Jantar Mantar showed the government a trailer of what cockroaches are capable of when we unite. Most people who joined us yesterday had never participated in a protest before. But they felt emboldened by our… pic.twitter.com/eudgmDvdzC — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 7, 2026
आगे उन्होंने लिखा, कल हमारे साथ शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने पहले कभी किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन हमारी सामूहिक मौजूदगी से उन्हें हिम्मत मिली कि वे शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपना गुस्सा और निराशा जाहिर कर सकें। अगर हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो बदलाव नहीं आ सकता।
ये भी पढ़ें- बंगाल में चला ‘योगी मॉडल’: CM सुवेंदु का बड़ा ऐलान, 2019 के दंगाईयों से होगी सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली
‘कॉकरोचों’ को डरने की जरूरत नहीं: अभिजीत
अभिजीत ने आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और लिखा, मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। छोटे बच्चों और छात्रों समेत जिन्होंने गर्मी की तेज धूप का सामना किया और साबित किया कि शांतिपूर्ण विरोध ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सरकार एक एकजुट, शांतिपूर्ण आंदोलन का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हम ‘कॉकरोचों’ को उनसे कभी डरने की जरूरत नहीं है।
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। अगर उन्हें हटाया नहीं गया या वे अगले 7 दिनों में खुद पद से नहीं हटे, तो हमें जमीन पर अपना विरोध जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मैं आज बाद में इंस्टाग्राम लाइव पर आप सभी से बात करूंगा। जुड़े रहें।
