

Cockroach Janata Party Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जल्दी ही दिल्ली में एक बड़ा जनआंदोलन करने वाली है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। वो इस आंदोलन के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफें मांग करने वाले हैं। इसी बीच बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस भी है।
सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए सरकार से सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। उन्होंने बताया कि अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए परमिशन मांगेंगे। ऐसे में सभी के मन में है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जिन तीन नेताओं के प्रवक्ता बनाया है, वो कौन है?
कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता बनाया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव पेशे से पत्रकार हैं, जो मुख्यत: कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखते रहे हैं। इसके अलावा वो एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। सौरव पिछले साल नवंबर में प्रदूषण के मुद्दे पर इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शनों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वो आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल करके रिपोर्ट लिखते रहे हैं। सौरव सबसे पहले कोविड 19 काल में आरटीआई और अदालती कार्यवाही के जरिए आरोग्य सेतु ऐप के संचालन और विकास के बारे में जानकारी सार्वजनिक करके चर्चा में आए थे।
सौरव दास के अलावा CJP ने विजेता दहिया को भी अपना प्रवक्ता बनाया है। विजेता का संबंध हरियाणा से है, लेकिन वो फिलहाल मुंबई में रहते हैं। दहिया ने दिल्ली के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पढ़ाई की है। विजेता दहिया एक पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्म मेकर भी हैं। उन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों का निर्देशन किया है, साथ ही कई प्रसिद्ध किताबें भी लिखी हैं।
इन सब के अलावा विजेता दहिया ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ रिसर्च और स्क्रिप्ट राइटर तौरपर भी काम किया है। विजेता दहिया ने दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिखी हैं, जिनमें एक पावर ऑफ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने आशुतोष रांका को भी अपना प्रवक्ता बनाया है। रांका ने देश सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉजेल आईआईटी कानपुर से बी. टेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) भी जा चुके हैं। आशुतोष रांका ने वैश्विक परामर्श फर्म मैकिंसे के साथ भी काम किया है। उन्हें कंसलटेंट, पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट और सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर जाना जाता है। रांका पिछले साल ही लंदन से भारत लौटे हैं।