-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aap Government Election Promises Bjp Accused Of Delhi
चुनावी वादों को पूरा नहीं किया ‘आप’ सरकार ने, बीजेपी ने लगाया दिल्ली को ‘बर्बाद’ करने का आरोप
- Written By: शिवानी मिश्रा
राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने सभी प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और उसने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

चुनावी वादों को पूरा नहीं किया (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने सभी प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और उसने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने समेत 10 वादे गिनाए, जो आप ने 2020 के चुनाव से पहले किए थे, लेकिन ये पूरे नहीं हुए।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पुरी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केवल झूठ फैलाते हैं और मतदाताओं से उनकी पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते।
बीजेपी दिल्ली को ‘बर्बाद’ करने का लगाया आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल यह कहते हुए राजनीति में आए थे कि वह बड़े सरकारी बंगले स्वीकार नहीं करेंगे और केवल अपनी ‘वैगन आर’ का इस्तेमाल करेंगे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक आलीशान जीवन जीने के लिए उन्होंने एक ‘शीशमहल’ बनवा लिया। उन्होंने कहा है कि आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। पुरी ने पंजाब की आप सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में नशे की बुराई को खत्म करने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय इससे जुड़े माफियाओं को ज्यादा ‘ऊर्जा’ मिल गई।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
उन्होंने कहा, ‘‘सुबह से शाम तक वे (आप) केवल टीवी चैनलों पर विज्ञापन चला रहे हैं। आपके पास अधिकार (विज्ञापन चलाने का) है क्योंकि आप उनके लिए भुगतान कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि टीवी चैनलों के मालिक पंजाब के नशा मुक्त नेतृत्व के बारे में विज्ञापन चलाकर राजस्व कमा रहे हैं।” दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी। साल 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने क्रमशः 67 और 62 सीट जीती थीं। भाजपा ने 2015 में तीन सीट और 2020 में आठ सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
Aap government election promises bjp accused of delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














