Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदों को झटका, सोमनाथ भारती की पोस्ट ने मचाया तहलका

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर 'आप-कांग्रेस' के बीच चलती बातचीत फिलहाल अटक गई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच 'आप' के कई नेता अनेंको बयान दे चुकें हैं। 'आप' विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि, हरियाणा में गठबंधन होने से पहले इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 08, 2024 | 10:51 AM

(डिज़ाइन -फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जहां हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चलती बातचीत फिलहाल अटक गई है। वहीं इन दोनों की ओर से पार्टी नेताओं की कई राउंड बैठकें हो चुकीं हैं। लेकिन नतीजा सिफर रहा क्योंकि सीट शेयरिंग को फॉर्मूला अब तक फाइनल नहीं हो सका है। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो, ‘आप’ ने 10 सीटों की मांग की है, जबकि कांग्रेस 5 से 7 सीटों की पेशकश कर रही है।

हालांकि इस बीच कांग्रेस ने यहां उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी के कई नेता अनेंको बयान दे चुकें हैं। इसी क्रम में अब आप से विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि, हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन होने से पहले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए।

यहां पढ़ें- तमिलनाडु: स्कूल में धार्मिक स्पीच देने वाले ‘महाविष्णु’ के खिलाफ केस दर्ज, कहा था कि मंत्रों से इलाज संभव

सम्बंधित ख़बरें

‘चाणक्य’ की एंट्री और विजय का गेम…क्या स्टालिन की जिद डुबो देगी लुटिया? कांग्रेस की ‘नाराजगी’ ने बढ़ाई टेंशन

देवभूमि के बेटी को कब मिलेगा इंसाफ? उत्तराखंड की सड़कों पर छाया सन्नाटा, CBI जांच के बाद कांग्रेस की नई मांग

Thane News: अंबरनाथ नपा के उपाध्यक्ष पद व पांच मनोनीत नगरसेवकों की चयन प्रक्रिया सोमवार को

‘INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर की सलाह पर भड़की भाजपा, कहा- इनके लिए ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’

सोमनाथ भारती का कहना था कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए AAP के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने रोड शो किए और प्रचार किया. लेकिन AAP उम्मीदवारों खासकर मुझे,दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने बदले में बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया। वहीं दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता चल रहे चुनाव प्रचार के बीच में ही कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए।

Before AAP-Congress alliance is inked in Haryana, @AamAadmiParty must evaluate the effectiveness of similar alliance formed in Delhi during Loksabha Election. While my national Convenor @ArvindKejriwal ji did roadshows for all the three Congress Candidates, senior leaders and… — Adv. Somnath Bharti: इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं! (@attorneybharti) September 7, 2024

उन्होने आगे कहा कि, ‘आप’ समर्थक इस तरह के बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं और ‘आप’ को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव को दौरान जहां राज्य BJP की हालत खराब है, वहीं कांग्रेस में भारी अंतर्कलह है. ऐसे में ‘आप’ को हरियाणा में पहली गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस ईमानदार सरकार देने के लिए अपने दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

यहां पढ़ें- आज भारत दौरे पर आ रहे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस

जानकारी दें कि इससे पहले बीते 7 सितंबर को आप के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि जो लोग पार्टी को कम आंकते हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा। पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, उम्मीद पर दुनिया कायम है और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा.

देखा जाए तो आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार प्रचार अभियान चला रही है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल फिलहाल जेल में हैं ऐसे में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने राज्य में जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पहले आप सूत्रों ने बीते शुक्रवार को दावा किया था कि गठबंधन को लेकर बातचीत टूटने के कगार पर है। यह भी दावा किया गया था कि पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। वहीं आज रविवार 8 सितंबर को ‘आप’ अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

Aap congress alliance in haryana somath bharti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 10:49 AM

Topics:  

  • AAP
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.