पंजाब में आप की जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो
- Written By: सुभाष यादव
केजरीवाल से मिले मान (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab Election Results 2022) में आप की बंपर जीत के बाद भावी सीएम भगवंत मान राजधानी दिल्ली पहुंचें हैं। उन्होंने आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल (Bhagwant Mann Meets Arvind Kejriwal) का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया है। साथ ही वे केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के गले भी मिले हैं।
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। उन्होंने केजरीवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के गले भी मिले। इससे पहले राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में भगवंत मान ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहे हैं और पंजाब चुनाव में आप की शानदार जीत पर उन्हें बधाई देंगे।
देखें वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
#WATCH | Aam Aadmi Party CM candidate for Punjab Bhagwant Mann meets party convener Arvind Kejriwal and party leader Manish Sisodia, in Delhi pic.twitter.com/4WbTsMqPfM — ANI (@ANI) March 11, 2022
गौर हो कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। कांग्रेस-बीजेपी सहित अकाली दल को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। आलम यह रहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए हैं।
