ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
06 Apr 2026 09:04 AM (IST)
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में सोमवार सुबह से एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की संयुक्त छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला में की जा रही है, जहां एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत कुल 10 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। छापेमारी सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से शुरू हुई, और एनआईए व एटीएस की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
06 Apr 2026 08:51 AM (IST)
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के पर्नश्री में तोड़फोड़ करने के लिए TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज की है। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी।
06 Apr 2026 08:22 AM (IST)
दिल्ली सरकार ने गोदामों से एलपीजी सिलेंडरों की सीधी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। तेल विपणन कंपनियों ने वितरकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह के लेन-देन अवैध हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
06 Apr 2026 07:47 AM (IST)
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से रविवार को बात की और उनसे पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की।
06 Apr 2026 07:37 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल में पार्टी का झंडा फहराएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
06 Apr 2026 06:41 AM (IST)
केरल चुनाव के लिए आज राहुल गांधी त्रिशूर में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
06 Apr 2026 06:39 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Breaking News Live: प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार को असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। Bharatiya Janata Party के स्थापना दिवस के अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah केरल में पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री JP Nadda भी सोमवार को असम के तिनसुकिया में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केरल चुनाव के बीच Rahul Gandhi आज त्रिशूर में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, दिल्ली शराब घोटाले मामले में आप सुप्रीमो Arvind Kejriwal आज हाई कोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे।
देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….