Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 4 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चेन्नई में एक महत्वपूर्ण बैठक की। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दे पर मतदान करेगी।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 04, 2026 | 10:06 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के चुनावी राज्यों के दौरे पर थे। शनिवार सुबह वह तमिलनाडु में करीब 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ अहम बैठक किए। इसके बाद मायलापुर और टी. नगर इलाकों में रोड शो या वाहन रैली करने की संभावना है। तमिलनाडु कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी केरल रवाना होंगे और दोपहर में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से वह चंगनाशेरी के एनएसएस कॉलेज जाएंगे और फिर तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किए इस कार्यक्रम में तिरुवल्ला, आरनमुला, हरिपाद, चेंगन्नूर, मावेलिक्कारा, रानी, कोन्नी, अंबालापुझा, अडूर, चंगनाशेरी और कायमकुलम विधानसभा क्षेत्रों से एनडीए उम्मीदवार मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा

आज की ताजा खबर 24 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप

आज की ताजा खबर 23 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

The liveblog has ended.
  • 04 Apr 2026 09:36 PM (IST)

    04 Apr 2026 09:36 PM (IST)

    बंगाल चुनाव के BJP की पांचवीं सूची जारी

    भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 5 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है, साथ ही बसीरहाट उत्तर, बिष्णुपुर (एससी) और बेहाला पुरबा निर्वाचन क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों को बदला है।

    BJP releases the fifth list of 5 candidates for the upcoming West Bengal Assembly Elections 2026, also replacing the candidate in Basirhat Uttar, Bishnupur (SC) and Behala Purba constituencies. pic.twitter.com/5pHjTb0hWd

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 09:03 PM (IST)

    04 Apr 2026 09:03 PM (IST)

    बंगाल में चुनावी विवाद पर कार्रवाई

    चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बरहमपुर के आईसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के चुनाव प्रचार और नामांकन दाखिल करने के दौरान गैरकानूनी बाधा उत्पन्न करने के आरोप में टीएमसी के 4 आरोपी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

    West Bengal Police initiates disciplinary action against IC Berhampur and lawful action against 4 accused TMC members for unlawful obstruction caused during the election campaign and filing of nomination by Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury: ECI officials

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 08:17 PM (IST)

    04 Apr 2026 08:17 PM (IST)

    ईरान को 48 घंटे की चेतावनी

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर लिखा कि याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था? समय तेज़ी से बीत रहा है - 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।

    Remember when I gave Iran ten days to MAKE A DEAL or OPEN UP THE HORMUZ STRAIT. Time is running out - 48 hours before all Hell will reign down on them. Glory be to GOD!: US President Donald Trump pic.twitter.com/ILIqCesQTI

    — IANS (@ians_india) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    04 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    तिरुवनंतपुरम में PM मोदी का रोड शो

    केरल के तिरुवनंतपुरम विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से जुड़ाव मजबूत किया।

    Thiruvananthapuram, Keralam: PM Narendra Modi holds a roadshow in Thiruvananthapuram ahead of the Keralam Legislative Assembly elections pic.twitter.com/yK5li4iykC

    — IANS (@ians_india) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 05:57 PM (IST)

    04 Apr 2026 05:57 PM (IST)

    TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी आम चुनाव 2026 के संबंध में, टीएमसी ने पश्चिम बंगाल (चरण एक) के लिए प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एआईटीसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, टीएमसी नेता फरहाद हकीम, सुब्रता बख्शी, चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी और अन्य शामिल हैं।

    TMC releases a list of star campaigners for West Bengal (Phase I) in connection with the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of West Bengal, 2026, including CM Mamata Banerjee, AITC General Secretary Abhishek Banerjee, TMC leaders Fairhad Hakim, Subrata Bakshi,… pic.twitter.com/zeu3IcTTAB

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    04 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    सोनमर्ग में भारी बर्फबारी

    जम्मू-कश्मीर, गांदरबल जिले के सोनमर्ग में भारी हिमपात से पूरा इलाका सफेद बर्फ से ढक गया है। आईएमडी ने जिले में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    #WATCH | J&K | Heavy snowfall turns the landscape white in Sonmarg of Ganderbal district. IMD has issued an orange alert in the district for today. pic.twitter.com/xL47xoAFxr

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 04:11 PM (IST)

    04 Apr 2026 04:11 PM (IST)

    केरल में बदलाव की हवा- पीएम मोदी

    तिरुवल्ला, पथानामथिट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पहले भी यहां आ चुका हूं लेकिन इस बार बदलाव की हवा एक अलग दिशा में बह रही है। केरल में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

    #WATCH | Tiruvalla, Pathanamthitta: Addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi says, "...I have come here before as well, but this time the winds of change are blowing in a different direction. The biggest transformation is now about to take place in Keralam. Voting… https://t.co/dxpl52rUdB pic.twitter.com/VVHp8JwUlk

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

     

  • 04 Apr 2026 03:14 PM (IST)

    04 Apr 2026 03:14 PM (IST)

    चेन्नई में बैठक के बाद PM मोदी एयरपोर्ट रवाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद चेन्नई स्थित आईटीसी ग्रैंड चोला होटल से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।

    Chennai, Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi leaves from ITC Grand Chola hotel in Chennai for the airport after a key meeting with senior BJP leaders pic.twitter.com/P8phdLaCBv

    — IANS (@ians_india) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 03:01 PM (IST)

    04 Apr 2026 03:01 PM (IST)

    राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो

    राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।

    मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।

    Three Allegations. Zero Truth.

    My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt

    — Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 02:22 PM (IST)

    04 Apr 2026 02:22 PM (IST)

    “मेरे खिलाफ साजिश”: राघव चड्ढा का पलटवार, AAP के आरोपों को बताया झूठ

    आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपने खिलाफ चल रहे आरोपों को साजिश करार देते हुए तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ एक “स्क्रिप्टेड कैंपेन” चलाया जा रहा है, जिसमें एक जैसी भाषा और आरोप दोहराए जा रहे हैं।

    चड्ढा ने पार्टी के तीन प्रमुख आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान उनके संसद में बैठे रहने का आरोप पूरी तरह झूठ है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत बताया। चड्ढा ने स्पष्ट किया कि उनसे किसी भी पार्टी नेता ने इस पर हस्ताक्षर करने के लिए न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से कहा था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्यसभा में AAP के कई सांसदों ने खुद भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए।

  • 04 Apr 2026 01:46 PM (IST)

    04 Apr 2026 01:46 PM (IST)

    भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, तीन पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस के तीन अधिकारियों को हटाने की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि ये अधिकारी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इन्हें तुरंत राज्य से बाहर ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

  • 04 Apr 2026 01:08 PM (IST)

    04 Apr 2026 01:08 PM (IST)

    दादरा नागर हवेली में बड़ा हादसा: नाइट्रोजन गैस गोदाम में धमाका, 4 की मौत

    दादरा और नगर हवेली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नाइट्रोजन गैस के गोदाम में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने में जुट गई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • 04 Apr 2026 12:10 PM (IST)

    04 Apr 2026 12:10 PM (IST)

    “बीजेपी-RSS और लेफ्ट में सांठगांठ”, केरल में राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

    केरल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी, आरएसएस और लेफ्ट फ्रंट के बीच संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज हर कोई इस रिश्ते को देख सकता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लेफ्ट फ्रंट में ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक विचारधारा के लिए काम किया है, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ, आहत और निराश महसूस कर रहे हैं।

  • 04 Apr 2026 12:04 PM (IST)

    04 Apr 2026 12:04 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

    पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य में 4,660 सहायक मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी है। ये नए केंद्र उन जगहों पर बनाए जाएंगे जहां किसी एक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से ज्यादा है। इसके साथ ही आयोग ने 321 मौजूदा मतदान केंद्रों को मतदाताओं की सुविधा के लिए दूसरी जगह स्थानांतरित करने की भी अनुमति दी है। इन फैसलों के बाद अब पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों की संख्या, सहायक केंद्रों समेत, बढ़कर 85,379 हो गई है।

  • 04 Apr 2026 11:16 AM (IST)

    04 Apr 2026 11:16 AM (IST)

    उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

    अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। हम्माद ने शुक्रवार देर रात बताया कि भूकंप के बाद काबुल प्रांत में एक घर गिर गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

  • 04 Apr 2026 11:04 AM (IST)

    04 Apr 2026 11:04 AM (IST)

    गौरव गोगोई का सीएम सरमा पर निशाना, ‘पाक मीडिया’ आरोप को बताया बेबुनियाद

    असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट से उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर साफ नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से लोगों ने दमन और भ्रष्ट प्रशासन झेला है, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस गठबंधन पर भरोसा जता रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इस आरोप पर कि पाकिस्तानी मीडिया उनके समर्थन में अभियान चला रहा है, गोगोई ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस हद तक पहुंच गए हैं कि उन्हें राहुल गांधी का ‘बॉडी डबल’ तक दिखाई देने लगा है।

    #WATCH | Guwahati, Assam: State Congress president and candidate from Jorhat, Gaurav Gogoi, says, "The people of Assam want change. We can see the winds of change. They've endured oppression for ten years. They've endured corrupt administration for ten years. Now, the people of… pic.twitter.com/a5WA79LlIv

    — ANI (@ANI) April 4, 2026

  • 04 Apr 2026 09:43 AM (IST)

    04 Apr 2026 09:43 AM (IST)

    टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर भाजपा का निशाना

    भाजपा के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाया जाएगा।भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा, "केंद्रीय एजेंसियां ​​सालभर अपना काम जारी रखती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाना जाएगा। मामले की जांच चल रही है। सभी को केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करना चाहिए।"

  • 04 Apr 2026 09:22 AM (IST)

    04 Apr 2026 09:22 AM (IST)

    सीएम योगी ने दी वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम भजन लाल शर्मा सहित मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अद्भुत साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी। उनका त्याग और बलिदान भारत की मातृशक्ति और आत्मसम्मान का अमिट प्रतीक है।"

  • 04 Apr 2026 08:52 AM (IST)

    04 Apr 2026 08:52 AM (IST)

    देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

    देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी घायल हो गया। एसएसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद काविश हुसैन त्यागी शामिल है, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी शांतनु त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • 04 Apr 2026 07:25 AM (IST)

    04 Apr 2026 07:25 AM (IST)

    नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिंडोरी तालुका में देर रात करीब 10 बजे के आसपास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जबकि स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

  • 04 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    04 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही के लिए एआरओ को सस्पेंड किया

    चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में एक जॉइंट ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) ज्योत्सना खातून, जो असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) भी हैं, उनको ड्यूटी में बड़ी लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

Aaj ki taaja khabar 4th april 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.