Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 5 अप्रैल LIVE: आज PM मोदी बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: PM मोदी कूचबिहार में जनसभा करेंगे, अमित शाह कोझिकोड में रोड शो करेंगे, जेपी नड्डा केरल-असम में जनसभा, अभिषेक बनर्जी रायना, गोसावा और सतगछिया में TMC के लिए रैली करेंगे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 05, 2026 | 12:23 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 05 Apr 2026 12:23 PM (IST)

    05 Apr 2026 12:23 PM (IST)

    भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाएंगे हिमंत बिस्व सरमा: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी

    कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "भाजपा के अंदर जो सिर फुटौवल है वह भले मीडिया में न दिखे पर आंतरिक तौर पर दिख रही है, जिस तरह हिमंत बिस्व सरमा अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं उससे साफ नजर आता है कि वे परेशान हैं। इतना भ्रष्टाचार उन्होंने किया है कि अगर सरकार बदलती है तो हिमंत बिस्व सरमा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाएंगे। हिमंत बिस्व सरमा की राजनीति नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति है जबकि गौरव गोगोई का नाम ही गौरव है, वे असम के गौरव हैं। यह लड़ाई नफरत बनाम असम के गौरव की है। भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है, जहां चुनाव वहां घुसपैठिया। सरकार आपकी है, गृह मंत्रालय आपके पास है, आपने क्या किया? असस में मुख्यमंत्री ने असम का नहीं अपने परिवार का विकास किया है।"

    #WATCH | गुवाहाटी, असम: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "भाजपा के अंदर जो सिर फुटौवल है वह भले मीडिया में न दिखे पर आंतरिक तौर पर दिख रही है, जिस तरह हिमंत बिस्व सरमा अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं उससे साफ नजर आता है कि वे परेशान हैं। इतना भ्रष्टाचार उन्होंने किया है कि अगर… pic.twitter.com/cIqDvz8Gux

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    05 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    अमित शाह ने केरल के बेपोर में रोड शो किया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के बेपोर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के. पी. प्रकाश बाबू के समर्थन में रोड शो किया। केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होने हैं।

    #WATCH | Kozhikode, Keralam: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow for BJP candidate Adv. K P Prakash Babu in the Beypore Assembly constituency

    Assembly elections are scheduled to be held in the state on 9 April 2026 to elect 140 members of the Kerala Legislative… pic.twitter.com/wSDnz23Pi4

    — ANI (@ANI) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    05 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    बंगाल का चुनाव एक हिंसक दिशा में जा रहा है: मनोज झा

    RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "बंगाल का चुनाव एक हिंसक दिशा में जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, वह निष्पक्ष अंपायर की तरह रहा ही नहीं। नौकरशाह कैसे भाजपा की मदद करते हैं, यह हमने बिहार में देखा है, कल चुनाव आयोग ने नौकरशाहों पर कुछ कार्रवाई की। अगर बिहार में इतने अलर्ट होते तो नतीजे कुछ और होते।"

    #WATCH | दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "बंगाल का चुनाव एक हिंसक दिशा में जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, वह निष्पक्ष अंपायर की तरह रहा ही नहीं। नौकरशाह कैसे भाजपा की मदद करते हैं, यह हमने बिहार में देखा है, कल चुनाव आयोग ने नौकरशाहों पर कुछ कार्रवाई… pic.twitter.com/BseMKhFCFi

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 10:51 AM (IST)

    05 Apr 2026 10:51 AM (IST)

    बंगाल में हर कोई बीजेपी को वोट देगा: रवि किशन

    लखनऊ में बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री पर पूर्ण भरोसा रखते हैं और उनका मानना है कि इस बार बंगाल में हर कोई भाजपा को वोट देगा। उन्होंने दावा किया कि अब 'दीदी' सत्ता से बाहर जा रही हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि बंगाल को अवैध बांग्लादेशियों से बचाने के प्रयास शुरू किए जाएंगे और वहां राम राज्य स्थापित होगा।

    #WATCH | लखनऊ: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "प्रधानमंत्री इस समय बंगाल जा रहे हैं... उनपर विश्वास करके सब लोग बंगाल में भाजपा को वोट देने वाले हैं... इस बार दीदी जा रही हैं... बांग्लादेशियों से बंगाल को बचाने की शुरुआत होगी और राम राज्य वहां आएगा।" pic.twitter.com/uEhvtwpUFH

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 10:28 AM (IST)

    05 Apr 2026 10:28 AM (IST)

    PM मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से कामना की कि यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालुता अपनाने और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें।

    Greetings on Easter. This sacred day celebrates hope and renewal. May it bring peace, joy and brightness to everyone’s lives. May the teachings of Jesus Christ inspire all to be kind and strengthen the spirit of togetherness in society.

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 09:50 AM (IST)

    05 Apr 2026 09:50 AM (IST)

    हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 90 किलोमीटर नीचे स्थित था।

    Earthquake of magnitude 4.2 strikes Indian Ocean

    Read @ANI Story | https://t.co/AuXxWHgMTf#Earthquake #NCS #IndianOcean pic.twitter.com/OFpvJuWzUT

    — ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 09:41 AM (IST)

    05 Apr 2026 09:41 AM (IST)

    तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे DRDO चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति में DRDO चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

    #WATCH तिरुपति, आंध्र प्रदेश: DRDO चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। pic.twitter.com/EtOpd82NAg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 08:58 AM (IST)

    05 Apr 2026 08:58 AM (IST)

    ममता बनर्जी डरी हुई हैं इसलिए वे सबको डरा रही हैं: दिलीप घोष

    खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी यह थ्योरी लाई हैं कि हिंदू अलग, मुसलमान अलग, राजबंशी, मतुआ अलग। भाजपा का धेय है- सबका साथ, सबका विकास और प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखाया है कि हम सबको साथ लेकर चल सकते हैं। ममता बनर्जी डरी हुई हैं इसलिए वे सबको डरा रही हैं। बंगाल में स्वराज आने वाला है, भाजपा डर के माहौल को खत्म करेगी।"

    #WATCH | खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "...ममता बनर्जी यह थ्योरी लाई हैं कि हिंदू अलग, मुसलमान अलग, राजबंशी, मतुआ अलग। भाजपा का धेय है- सबका साथ, सबका विकास और प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखाया है कि हम सबको साथ… pic.twitter.com/qfHJGcezy5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 08:41 AM (IST)

    05 Apr 2026 08:41 AM (IST)

    ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो पावर प्लांट बंद

    ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो पावर प्लांट बंद हो गई हैं। यह जानकारी कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।

    Two power units shut down in Kuwait after Iranian drone attack: Energy ministry spokesperson

    Read @ANI Story | https://t.co/vC9Frl8NGE #Kuwait #Iran #WestAsiaConflict pic.twitter.com/7fE4MgY23a

    — ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 08:11 AM (IST)

    05 Apr 2026 08:11 AM (IST)

    कानपुर में कोडीन कफ सिरप मामले में पांच महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में पांच महीने से फरार आरोपी शिवम अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जेल में बंद सरगना विनोद अग्रवाल का बेटा है।

  • 05 Apr 2026 07:39 AM (IST)

    05 Apr 2026 07:39 AM (IST)

    बंगाली भाई-बहन अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे: रवि किशन

    भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "इस समय बंगाली भाई-बहन अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बांग्लादेशियों से बंगाल को बचाने की लड़ाई लड़ चल रही है। लोग बंगाल का विकास चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी उनकी पहली पसंद हैं। अब कमल पहली पसंद बन चुकी है। इस बार वहां हर व्यक्ति वोट देने के लिए घर से निकलेगा।"

    #WATCH | लखनऊ: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "इस समय बंगाली भाई-बहन अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बांग्लादेशियों से बंगाल को बचाने की लड़ाई लड़ चल रही है...लोग बंगाल का विकास चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी उनकी पहली पसंद हैं। अब कमल पहली पसंद बन चुकी है...इस बार… pic.twitter.com/1rxxrDfV8r

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026

  • 05 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    05 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले इमारत ढही, 1 की मौत

    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में एक इमारत ढही। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है।

    #WATCH कोतमा, मध्य प्रदेश: अनूपपुर जिले के कोतमा में एक इमारत ढही। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है। pic.twitter.com/ZTShJg0XnU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026

  • 05 Apr 2026 06:20 AM (IST)

    05 Apr 2026 06:20 AM (IST)

    अमेरिकी हमले में ईरान के कई नेता खत्म: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने देश का नेतृत्व गलत और असमझदारी से किया, तेहरान में हुए बड़े हमले में मारे गए। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल नेताओं तक सीमित नहीं था और इसे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया।

     

Breaking News LIVE: आज पीएम मोदी बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केरल के कोझिकोड में रोड शो करेंगे। जेपी नड्डा केरल और असम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अभिषेक बनर्जी रायना, गोसावा और सतगछिया में जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। आईपीएल में आज आरसीबी सीएसके से भिड़ेगी और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Aaj ki taaja khabar 5th april 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 06:17 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.