- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 4th December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 4 दिसंबर LIVE: दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, एयरपोर्ट पर PM मोदी ने किया स्वागत
Breaking News LIVE: राष्ट्रपति पुतिन आज गुरुवार को भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई डील होंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला , मनोज आर्या

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Live Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी गुरुवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। पुतिन सात मंत्रियों के साथ भारत के दौरे पर पहुंचे हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान 15 व्यवसायिक समेत 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
आज की ताजा खबर 1 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
04 Dec 2025 09:34 PM (IST)
04 Dec 2025 09:34 PM (IST)पुतिन का भारत में स्वागत कर खुशी हो रही- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है।" pic.twitter.com/or4CsNQ2rt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 07:50 PM (IST)
04 Dec 2025 07:50 PM (IST)पालम एयरपोर्ट से एक ही कार में रवाना हुए पुतिन और मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से रवाना होते समय एक ही कार में यात्रा की। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से रवाना होते समय एक ही कार में यात्रा की।
राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस… pic.twitter.com/OYCOp7jav2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 07:20 PM (IST)
04 Dec 2025 07:20 PM (IST)पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का किया स्वागत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के सरकारी दौरे पर हैं। वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
#WATCH | Russian President Vladimir Putin lands in Delhi; Prime Minister Narendra Modi receives him at the airport
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra Modi in Delhi on December 5
(Source: DD) pic.twitter.com/wFcL9of7Eg
— ANI (@ANI) December 4, 2025
04 Dec 2025 07:04 PM (IST)
04 Dec 2025 07:04 PM (IST)रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे। pic.twitter.com/34EqF15MNO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 06:43 PM (IST)
04 Dec 2025 06:43 PM (IST)पुतिन से क्यों नहीं मिलने दे रहे- प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया पर कहा कि अब क्यों नहीं मिलने दे रहे?
04 Dec 2025 05:50 PM (IST)
04 Dec 2025 05:50 PM (IST)नोएडा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन,10 पीआरवी पुलिसकर्मी सस्पेंड
औचक जांच करते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को बड़ी लापरवाही मिली है। जिसके बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
04 Dec 2025 05:05 PM (IST)
04 Dec 2025 05:05 PM (IST)ममता बनर्जी अपनी कमजोरियां छिपा रही हैं- अनिल विज
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी कमजोरियों को छिपाने और SIR का उल्लंघन करने वालों को रोकने के लिए ऐसा झूठा प्रचार कर रही हैं। देश चाहता है, संविधान कहता है कि सिर्फ उन्हीं को वोट देने का अधिकार होना चाहिए जो इस देश के रहने वाले हैं। अगर कोई बाहर से आया है या अब इस दुनिया में नहीं है, तो उसका नाम हटाने में उन्हें क्या दिक्कत है? जो हमारे देश का नहीं है, उसका नाम हटाने में उन्हें क्या दिक्कत है?"
#WATCH | अंबाला: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "ममता बनर्जी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने और SIR का उल्लंघन करने वालों को रोकने के लिए ऐसा झूठा प्रचार कर रही हैं। देश चाहता है, संविधान कहता है कि सिर्फ़ उन्हीं को वोट देने का अधिकार होना चाहिए जो इस देश के रहने वाले हैं।… pic.twitter.com/35IvPKNXIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 04:21 PM (IST)
04 Dec 2025 04:21 PM (IST)सदन से तेजस्वी यादव को बाहर रहने पर भाजपा ने घेरा
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में मौजूद न होने पर कहा कि उनको होना चाहिए था हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा था सामने से कोई ऐसी बात हो जो हमें लगे कि ये ठोस बात है ताकि हमारे नेता उसका जवाब दे।
#WATCH पटना (बिहार): भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में मौजूद न होने पर कहा, "उनको होना चाहिए था हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा था सामने से कोई ऐसी बात हो जो हमें लगे कि ये ठोस बात है ताकि हमारे… pic.twitter.com/qJ7cpr3NUE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 03:25 PM (IST)
04 Dec 2025 03:25 PM (IST)भाजपा परंपराओं को बदल रही है- डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के के विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जा रहा वाले बयान पर कहा, "बहुत सारी परंपराएं बदली हैं उसी श्रृंखला में ये एक और परंपरा है जहां विपक्ष के नेता कोई भी विदेशी राजनयिक आते हैं या नेता आते थे तो वो जैसे पक्ष से मिलते थे वो वही विपक्षी नेताओं से भी मिलते थे। तो कही न कही भाजपा इन परंपराओं को बदल रही है।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के के विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जा रहा वाले बयान पर कहा, "बहुत सारी परंपराएं बदली हैं उसी श्रृंखला में ये एक और परंपरा है जहां विपक्ष के नेता कोई भी विदेशी राजनयिक आते हैं या नेता आते थे तो वो… pic.twitter.com/ocEGOmdZbJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 02:37 PM (IST)
04 Dec 2025 02:37 PM (IST)तेजस्वी यादव न सड़क थे, न सदन में- नितिन नबीन
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि जनता ने उन्हें (विपक्ष) इतना स्पष्ट संदेश दिया है। वो (तेजस्वी यादव) ना पहले सदन में थे ना सड़क पर थे, तो जनता ने उन्हें जवाब दिया है...न्याय के साथ विकास होगा।
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "जनता ने उन्हें(विपक्ष) इतना स्पष्ट संदेश दिया है। वो(तेजस्वी यादव) ना पहले सदन में थे ना सड़क पर थे, तो जनता ने उन्हें जवाब दिया है...न्याय के साथ विकास होगा…" pic.twitter.com/cEliYU9GeU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
04 Dec 2025 01:25 PM (IST)
04 Dec 2025 01:25 PM (IST)अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान मदीना से हैदराबाद जा रहा था।
04 Dec 2025 12:53 PM (IST)
04 Dec 2025 12:53 PM (IST)सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर से आने वाले लोगों से मिले: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुतिन के दिल्ली पहुंचने से पहले कहा कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है।
04 Dec 2025 12:38 PM (IST)
04 Dec 2025 12:38 PM (IST)रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे के लिए रवाना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. वह शाम करीब 6 बजे भारत पहुंचेंगे।
04 Dec 2025 12:09 PM (IST)
04 Dec 2025 12:09 PM (IST)ED ने मैक्सिज़ोन पोंजी स्कीम से जुड़े 20 ठिकानों पर UP में छापे मारे
ईडी चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह द्वारा संचालित मैक्सीज़ोन पोंजी स्कीम से जुड़े एक मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में लगभग 20 परिसरों की तलाशी ले रही है। इन दोनों ने कथित तौर पर निवेशकों को अवास्तविक रिटर्न का वादा करके 300 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की और रकम लेकर फरार हो गए। दोनों प्रमोटर वर्तमान में इसी अपराध के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।
04 Dec 2025 11:41 AM (IST)
04 Dec 2025 11:41 AM (IST)बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले हुमायूं को TMC ने किया निलंबित
धर्म पर राजनीति करने वालों से पार्टी का कोई रिश्ता नहीं होगा। राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए यह बात स्पष्ट की। भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया गया है।
04 Dec 2025 11:23 AM (IST)
04 Dec 2025 11:23 AM (IST)सोनिया गांधी ने प्रदूषण को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने प्रदूषण को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदूषण पर सोनिया गांधी ने कहा सरकार को इस पर कुछ करना चाहिए। छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं।
04 Dec 2025 10:42 AM (IST)
04 Dec 2025 10:42 AM (IST)लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई टली, अब 8 दिसंबर को होगा फैसला
लैंड फॉर जॉब से जुड़ा CBI मामले में लालू यादव परिवार को आंशिक राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब से जुड़े CBI मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला टाल दिया है। मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।
04 Dec 2025 09:53 AM (IST)
04 Dec 2025 09:53 AM (IST)उड़ानें रद्द होने पर DGCA ने वरिष्ठ अधिकारियों को किया तलब
इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें रद्द और कई घंटों की देरी के बाद DGCA ने वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर सख्त कदम उठाए हैं। पायलट एसोसिएशन ने भी पायलटों की संख्या और फैटीग रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को ध्यान में रखने की अपील की है।
04 Dec 2025 08:50 AM (IST)
04 Dec 2025 08:50 AM (IST)प्रदूषण के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
04 Dec 2025 08:16 AM (IST)
04 Dec 2025 08:16 AM (IST)हैदराबाद से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 18 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
हैदराबाद से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 18 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।
04 Dec 2025 07:37 AM (IST)
04 Dec 2025 07:37 AM (IST)अमेरिका के कैलिफोर्निया में एफ -16 फाइटर जेट क्रैश
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एफ -16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। इसमें पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
04 Dec 2025 07:12 AM (IST)
04 Dec 2025 07:12 AM (IST)सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में आज तड़के सुबह करीब 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 रही है।
04 Dec 2025 06:41 AM (IST)
04 Dec 2025 06:41 AM (IST)महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने सभी नगर निगम की बुलाई बैठक
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्शन कमीशन ने आज सभी नगर निगम की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11.30 बजे होगी। इसमें परिषद, पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।
04 Dec 2025 06:29 AM (IST)
04 Dec 2025 06:29 AM (IST)SIR के खिलाफ तमिलनाडु की अर्जी पर आज SC में सुनवाई
SIR के खिलाफ तमिलनाडु की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।
04 Dec 2025 06:28 AM (IST)
04 Dec 2025 06:28 AM (IST)गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के गुरदासपुर में एक थाने पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बठिंडा जिले के रामूवाल निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है।
04 Dec 2025 06:28 AM (IST)
04 Dec 2025 06:28 AM (IST)लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, आज सकता है फैसला
नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने के संबंध में आज फैसला आ सकता है। 10 नवंबर को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 4 दिसंबर तक लिए फैसला टाल दिया था।
Aaj ki taaja khabar 4th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी देशों में तेल संकट: ईरान के हमलों से सऊदी-कतर में उत्पादन ठप, आसमान छू रही कीमतें
Mar 03, 2026 | 09:33 AMजिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
Mar 03, 2026 | 09:32 AMमुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mar 03, 2026 | 09:25 AMईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही
Mar 03, 2026 | 09:15 AMहाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mar 03, 2026 | 09:11 AMहोर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














