आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
Aaj Ki Taza Khabar Live: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज आगरा और जयपुर दौरे पर रहेंगे। अमित शाह बीकानेर जाएंगे। ट्विशा शर्मा मौत मामले में अहम सुनवाई।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
25 May 2026 07:14 AM (IST)
25 May 2026 07:14 AM (IST)ढाका में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा से मिले बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान
बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने 24 मई 2026 को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से विदाई मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने हाई कमिश्नर को बाइलेटरल रिश्तों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। हाई कमिश्नर ने दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे और मिली-जुली खुशहाली के लिए बांग्लादेश के साथ कई तरह के रिश्ते मजबूत करने की भारत की इच्छा को फिर से दोहराया। उन्होंने दोनों देशों की डेवलपमेंट प्रायोरिटी से चलने वाले सहयोग के अलग-अलग संभावित एरिया पर भी थोड़ी देर बात की।
बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने 24 मई 2026 को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, माननीय तारिक रहमान से विदाई मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने हाई कमिश्नर को बाइलेटरल रिश्तों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। हाई कमिश्नर ने… pic.twitter.com/7Pxzxa9qK8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
25 May 2026 06:38 AM (IST)
25 May 2026 06:38 AM (IST)एक महीने में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
डीज़ल की कीमतें 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं। दिल्ली में डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया।
डीज़ल की कीमतें 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं। दिल्ली में डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
25 May 2026 06:29 AM (IST)
25 May 2026 06:29 AM (IST)मुस्लिम संगठन ने ईद-उल-अजहा पर गाय की कुर्बानी न देने की अपील की
मुसलमानों के एक संगठन ने ईद-उल-अजहा के मौके पर समुदाय से गाय की कुर्बानी से बचने की अपील की है। संगठन ने कहा कि कानूनी प्रतिबंधों और संभावित अशांति को देखते हुए किसी अन्य जानवर की कुर्बानी देना बेहतर विकल्प होगा। ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड (AIPUB) ने पशु कुर्बानी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि कुर्बानी इबादत का अहम हिस्सा है और शरीयत में गाय भी कुर्बानी के लिए मान्य जानवरों में शामिल है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वैकल्पिक जानवरों की कुर्बानी देना अधिक उचित रहेगा।
Breaking News Today LIVE: डीजल की कीमतें 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं। दिल्ली में डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज आगरा और जयपुर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे आगरा पहुंचकर पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे आमेर किले का दौरा करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने की रणनीतियों और जवानों से संवाद पर केंद्रित रहेगा। नीट पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की अदालत में भी आज सुनवाई होगी। मामला उनके अमेरिका दौरे के दौरान भगवान राम को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज किए जाने से जुड़े मामले पर भी आज सुनवाई होगी।
